{"_id":"59946e134f1c1bdf778b47ea","slug":"kalmud-s-tree-fall-one-two-child-in-azamgarh-when-kites-flying","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में पतंग उड़ा रहे बच्चों पर गिरा खजूर का पेड़, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में पतंग उड़ा रहे बच्चों पर गिरा खजूर का पेड़, दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
नन्दाव गांव में देर शाम हुई घटना, मचा कोहराम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के नन्दाव में बुधवार शाम बच्चों को पतंग उड़ाना महंगा पड़ गया। पतंग उड़ाते वक्त बच्चों पर खजूर का पुराना पेड़ गिर गया। घटना में दो बच्चे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
सरायमीर थानाक्षेत्र के नन्दाव गांव में बुधवार को शाम पांच बजे बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। अचानक खजूर का पुराना पेड़ बच्चों के ऊपर आ गिरा। मोहसिन (12) पुत्र लड्डन और अशरफ (11) पुत्र अनवारुल ग्राम नन्दाव पेड़ के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े।
किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। हालत गम्भीर देख इलाज के लिए सरायमीर लेकर आ रहे थे। रास्ते में ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।