फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kabir

पर्यटन के नक्शे पर चमकेगी कबीर की प्राकट्य स्थली

Wed, 25 Sep 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
kabir
वाराणसी। ‘चाह मिटी, चिंता मिटी मनवा बेपरवाह, जिसको कुछ नहीं चाहिए वह शहंशाह...’ कबीर के इस दोहे का अर्थ कि जब अपेक्षाएं समाप्त हो जाती हैं और मन बेपरवाह हो जाता है। ऐसा व्यक्ति जिसको कुछ नहीं चाहिए वही शहंशाह है। उनकी इस फक्कड़ मिजाजी को अब दुनिया जानेगी। पर्यटन के नक्शे पर कबीर प्राकट्य धाम को लाने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत विधानसभावार तैयार प्रोजेक्ट के तहत लहरतारा स्थित कबीर प्राकट्य धाम की सूरत बदलेगी। मंगलवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पर्यटन विभाग की टीम के साथ क बीर धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राकट्य धाम को भव्य स्वरूप देने पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी किया। कैं ट विधायक ने बताया कि कुंड को विकसित करना, सीढि़यों को बेहतर कराना, कुं ड के अंदर के हाल का पुनर्निर्माण, पार्किगिं, आने वाले यात्रियों के लिए शेड और खाली जमीन पर पेड़ व पौधे लगाकर सुंदर बागीचे का स्वरूप देने की योजना है। पर्यटन विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान गोविंद दास शास्त्री और ग्राम प्रधान आशीष गोपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed