फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kabir Mahotsav begins in Rudraksh on October 16 Events will be held at hundred places across the country

रुद्राक्ष में 16 अक्तूबर को कबीर महोत्सव का श्रीगणेश: देश भर के सौ स्थानों पर होंगे आयोजन, मगहर में होगा समापन

Sat, 15 Oct 2022 09:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 15 Oct 2022 09:12 AM IST
सार

कबीर उत्सव का आयोजन देश भर के सौ स्थानों पर होगा। इसकी शुरुआत 16 अक्तूबर को काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से होगी। समापन समारोह मगहर में होगा।

विज्ञापन
Kabir Mahotsav begins in Rudraksh on October 16 Events will be held at hundred places across the country
संत कबीर

विस्तार

काशी से मगहर तक राग-विराग में कबीर फिर से जीवंत होंगे। कहीं साखी, कहीं सबद तो कहीं गीत, संगीत और नृत्य के जरिये कलाकार आमजन में कबीर की अलख जगाएंगे। कबीर उत्सव का आयोजन देश भर के सौ स्थानों पर होगा। इसकी शुरुआत 16 अक्तूबर को काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से होगी। समापन समारोह मगहर में होगा। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की शृंखला के तहत संस्कृति मंत्रालय आयोजन कर रहा है।  
विज्ञापन

जयपुर की संगीत एवं सांस्कृतिक संस्था सुर संगम के अध्यक्ष केसी मालू ने शुक्रवार को रामकटोरा स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि संस्कृति व संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल होंगे। 
विज्ञापन

 

Kabir Mahotsav begins in Rudraksh on October 16 Events will be held at hundred places across the country
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
कबीर पर बैले नृत्य डॉ. विधि नागर एवं उनकी टीम प्रस्तुत करेगी। ऑडियो विजुअल के माध्यम से भी कबीर दर्शन के बारे में बताया जाएगा। शुभारंभ वंदेमातरम से होगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक व संगीतकार रामायण फेम सतीश देहरा व शंभू लहरी का गायन होगा। साथ ही रीवा की लोकप्रिय पार्श्व गायिका मुकुल सोनी, वाराणसी की डॉ. श्वेता जायसवाल, प्रियांशु घोष व पूजा राय भी कबीर के भजनों को पेश करेंगी।  स्थानीय संयोजक आनंद लड़िया व स्मिता लोहिया ने बताया कि वाराणसी के मारवाड़ी युवा मंच की सभी शाखाओं वाराणसी, गंगा, काशी, वरुणा, अन्नपूर्णा, काशी शिवा व उदया द्वारा संयोजन किया जा रहा है। महासचिव मुकेश अग्रवाल ने बताया कि निमंत्रण पत्र स्थानीय संयोजक से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed