फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kabaddi Raiders Tanmay and Anurag led Arts Faculty team victory sports news

कबड्डी : रेडर तन्मय और अनुराग ने कला संकाय की टीम को दिलाई जीत; खेल की ये खबरें भी रहीं चर्चा में

Sun, 26 Jan 2025 05:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 05:08 PM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी, हाॅकी और रस्साकशी सहित अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें सम्मान के साथ प्रोत्साहित भी किया गया।

विज्ञापन
Kabaddi Raiders Tanmay and Anurag led Arts Faculty team victory sports news
ट्राॅफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Hindi : विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता कला संकाय ने जीत ली। प्रतियोगिता में एमपीएड के दो खिलाड़ियों तन्मय रेडर और अनुराग यादव की जोड़ी ने हरफनमौला प्रदर्शन (22 अंक) कर टीम को जीत दिलाई। फाइनल का आगाज मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. विक्रम सिंह ने किया। 

विज्ञापन


कला संकाय और डीएवी पीजी कॉलेज के बीच मुकाबले में 57-35 स्कोर रहा। तीसरे स्थान के लिए विज्ञान ने वाणिज्य संकाय को 54-27 से हरा दिया। आयोजन सचिव डॉ. खुर्शीद अहमद ने बताया कि तन्यम ने 12 और अनुराग यादव ने 10 अंक बनाए। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सात टीमों के 84 खिलाड़ियों और मैच ऑफिशियल ने हिस्सा लिया। कला संकाय की जीत में एमपीएड कर रहे दो विद्यार्थियों तन्मय ने 12 और अनुराग यादव ने 10 अंक हासिल किए। इस मौके पर डीएवी कॉलेज की प्रो. मीनू लकरा, विज्ञान संकाय की प्रो. निर्मला होरो मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मार्कंडेय आईटीआई की ओर से अंतर विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन कबड्डी में आईटीआई की इलेक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष की टीम ने द्वितीय वर्ष को हरा दिया। मुख्य अतिथि अनिल जायसवाल और विशिष्ट अतिथि कमलेश यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

Trending Videos

सिगरा और लालपुर में होगा जन्म शताब्दी खेल
खेल विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता लालपुर और सिगरा स्टेडियम में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि 28 व  29 जनवरी को जूनियर बालक हॉकी और जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी।

30 और 31 जनवरी को जूनियर  बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएगी। खिलाड़ी स्टेडियम के कोच से संपर्क कर सकते हैं। इसमें  600 खिलाड़ी खेलेंगे।

अमेरिका में मुक्के का दम दिखाएंगी दीपिका
भारतीय मुक्केबाज और वाराणसी की दीपिका तिवारी अमेरिका के पेंसिलवेनिया में मुक्केबाजी कौशल का प्रदर्शन करेंगी। खेल वातावरण से सामंजस्य बैठाने के लिए वह आठ जनवरी से ही चार डिग्री ताममान में रोज छह घंटे अभ्यास कर रही हैं। 

पहला मौका है जब वाराणसी की महिला मुक्केबाज प्रोफेशनल मुक्केबाज रिंग में उतरेंगी। वह आठ जनवरी को अमेरिका चली गई थीं। दीपिका डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम में मुक्केबाजी की अंशकालिक मानदेय कोच हैं। 

फुटबॉल: वाराणसी ने मेरठ की टीम को हराया
मुलायम सिंह यादव राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच डीएफए वाराणसी और डीएफए मेरठ के बीच खेला गया। वाराणसी ने मेरठ को शून्य के मुकाबले सात गोल से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब उसका मुकाबला डीएफए गोरखपुर से होगा। 

वाराणसी की खिलाड़ियों ने पहले हाफ के 14वें मिनट में नेहा ने पहला गोल कर दिया। 22वें मिनट में पायल, 29वें पुष्पा, 30वें और 32वें मिनट में नैन्सी ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाते हुए 5 गोल किए। दूसरे हाफ के 43वें और 50वें मिनट में पायल ने एक-एक गोल कर 7-0 से टीम को जीत दिला दी। 

Kabaddi Raiders Tanmay and Anurag led Arts Faculty team victory sports news
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

कबड्डी में कलाम हाउस ने मारी बाजी
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। बड़ागांव के गांगकला के त्रिपदा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि पिंडरा के भाजपा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में कक्षा नौ की उन्नति उपाध्याय को प्रथम, प्रिया वर्मा को द्वितीय और खुशी को तृतीय स्थान मिला। बालक वर्ग में 11वीं के सूरज तिवारी ने प्रथम, मनीष सिंह द्वितीय और वैभव मौर्य तीसरा स्थान पर रहे। कबड्डी में कलाम हाउस  की अदिति सिंह, सोनम यादव, प्रिया वर्मा, अंशिका चौहान, पीहू मिश्रा, यशस्वी पटेल, श्रेया यादव, लक्षिता सिंह और संध्या यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 

खो-खो में विवेकानंद हाउस की अंशिका सिंह, यश्वी पाल, ईशा पटेल, आंचल मौर्य, संजना पटेल, मानसी त्रिपाठी, आयुषी सिंह, खुशी सिंह, अंशिका सिंह और सौम्या मिश्रा की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस दौरान धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रवि सिंह, रामसेवक यादव, प्रबंध निदेशक प्रमिला देवी, उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, प्रधानाचार्य अशोक पांडेय, उप प्रधानाचार्य शिव शंकर मौर्य मौजूद रहे। 

Kabaddi Raiders Tanmay and Anurag led Arts Faculty team victory sports news
परमानंदपुर के खेल मैदान में रस्साकशी में दम दिखाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

रस्साकशी में लक्ष्मीबाई सदन बना विजेता
लक्ष्मी बाई सदन ने परमानंदपुर के खेल मैदान पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग के फाइनल में लक्ष्मीबाई सदन की टीम ने सरोजिनी नायडू को पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। 

इससे पूर्व लक्ष्मी बाई सदन ने एनी बेसेंट सदन को और सरोजिनी नायडू सदन ने मदर टेरेसा सदन को हराया। विजेता खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने पुरस्कृत किया। विजेता टीम में रोशनी राजभर, श्रेया पाल, कोमल गुप्ता, खुशी यादव, पीहू और प्रीति शामिल थी। संचालन अंजलि श्रीवास्तव ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed