फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kaali Poster Row Anup Jalota angry on Leena Manimekalai documentry in varanasi said she should sent to insane asylum

Kaali Poster Row: लीना मणिमेकलाई पर 'लाल' हुए अनूप जलोटा, बनारस में बोले- ऐसे लोगों को सही इलाज की जरूरत

Sun, 10 Jul 2022 09:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 09:48 AM IST
सार

 भजन सम्राट अनूप जलोटा वाराणसी में डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली की निर्देशक लीना मणिमेकलाई पर गुस्से में लाल दिखे। उन्होंने कहा कि लीना मणिमेकलाई ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। ऐसे लोगों को सही इलाज की जरूरत है।

विज्ञापन
Kaali Poster Row Anup Jalota angry on Leena Manimekalai documentry in varanasi said she should sent to insane asylum
वाराणसी में अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के विवादित पोस्टर को लेकर मामला दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया से सड़क तक लोगों में बेहद नाराजगी है। वाराणसी पहुंचे भजन सम्राट अनूप जलोटा ने मामले में बड़ा बयान दिया। मीडिया से बात करते हुए वो डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली की निर्देशक लीना मणिमेकलाई पर गुस्से में लाल दिखे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिल्म काली की निर्देशक लीना मणिमेकलाई ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। जलोटा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह के हथकंडे नहीं अपनाने चाहिए। कहा कि पहली बार जब उसने पोस्टर बनाया तो मुझे लगा कि वह अपनी फिल्म की सस्ती पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही है, लेकिन जब उसने दोबारा ऐसा किया तब यह पक्का हो गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए उसे सबसे  देश के सबसे खराब मानसिक अस्पताल में भेज देना चाहिए। वहां वो पोस्टर बनाए और पागलों में बांटती रहे, लोग देखेंगे और हंसेंगे। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अनूप जलोटा ने कहा कि अगर वो लीना का समर्थन कर रहीं हैं तो गलत हैं क्योंकि फिल्म का पोस्टर किसी भी हाल में सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानवापी में होना चाहिए भव्य मंदिर का निर्माण

Kaali Poster Row Anup Jalota angry on Leena Manimekalai documentry in varanasi said she should sent to insane asylum
वाराणसी में मीडिया से बात करते अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावे को अनूप जलोटा ने सही बताया। उन्होंने साफ कहा कि ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग को हिंदुओं को दे देना चाहिए और वहां पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए।  शिवलिंग को लेकर लगातार आ रही विवादित टिप्पणियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि विचलित होना और न होना ये हमारे ऊपर है। उन्होंने कहा कि हिंदू ताकतवर भी है और सहनशील भी।

जापान के पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि 
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर अनूप जलोटा ने अफसोस जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि किसी के विरोध का यह तरीका उचित नहीं है। अनूप जलोटा निजी कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी के भेलूपुर आए थे। 

लीना मणिमेकलाई पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

श्री काशी विश्वनाथ मुक्ति आंदोलन के सदस्यों ने शुक्रवार को भेलूपुर एएसपी प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने मां काली को सिगरेट पीते दिखाने वाली फिल्म निर्देशिका लीना मणिमेकलाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। श्री काशी विश्वनाथ मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि कानून का सहारा लेकर अपने इष्ट मां काली के अपमान का करने वाले के खिलाफ विरोध दर्ज कराना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed