{"_id":"5dc9c1468ebc3e5af74dbc0b","slug":"jurmana-varanasi-news-vns493872062","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मिली तो गुलेरिया कोठी पर 25 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मिली तो गुलेरिया कोठी पर 25 हजार जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने गणेश घाट स्थित गुलेरिया कोठी पर 25 हजार का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। इसके अलावा अन्य घाटों पर भी गंदगी मिलने पर छोटे-बड़े कई संस्थानों पर 50 हजार का जुर्माना लगाया। वहीं दिन में नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा सिगरा फल मंडी के पास अभियान चलाकर बसों से सात हजार, गंदगी करने वालों पर 34 सौ और अतिक्रमण करने वालों पर 67 सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सोमवार की रात नगर आयुक्त घाटों के निरीक्षण पर निकले। गणेश घाट पर जब नगर आयुक्त पहुंचे तो घाट पर चलने वाले होटल गुलेरिया कोठी द्वारा घाट पर स्टाल लगाकर रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा था। इसके कारण घाट पर गंदगी पसरी थी। पानी की बोतल और कुल्हड़ फेंका गया था। उन्होंने जोनल अधिकारी को तत्काल उक्त होटल पर 25 हजार जुर्माने का आदेश दिया। वहीं अन्यू दूसरे घाटों पर भी छोटे-बड़े संस्थानों पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि गंदगी फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। घाट से लेकर गलियों तक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही जुर्माने की भी कार्रवाई की जा रही है।