फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Junior Engineers Association demands cashless medical facility

Varanasi News: जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने मांगी के कैशलेस चिकित्सा सुविधा

Mon, 06 Apr 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineers Association demands cashless medical facility
महमूरगंज में आयोजित जूनियर इंजिनियर संगठन के महासम्मेल में शामिल पदाधिकारी। स्वयं
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन यूपी (पेंशन प्रकोष्ठ) की ओर से पूर्वांचल का 12वां महाधिवेशन रविवार को महमूरगंज स्थित लॉन में हुआ। महाधिवेशन में संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार व बिजली निगम से कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिलाने की मांग की। पेंशन प्रकोष्ठ पूर्वांचल के महासचिव अवधेश मिश्र ने 26 सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

महाधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिस्कॉम के निदेशक वाणिज्य शिशिर कुमार ने किया। उन्होंने इसका समाधान कराने आश्वासन दिया। पेंशन प्रकोष्ठ के संरक्षक शिव लखन राम गुप्ता और आरके पांडेय ने सरकार और प्रबंधन से डिस्कॉम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सहित ऊर्जा क्षेत्र के किसी भी निगम के निजीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। कहा कि वर्तमान व्यवस्था में सुधारों के साथ विभाग के घाटे को कम करते हुए बेहतर सेवा दी जा सकती है। अध्यक्षता इंद्रपाल सिंह ने की। इस अवसर पर एपी शुक्ला, विजय सिंह, आरबी सिंह, ओपी सिंह, एसडी मिश्रा, एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अंचल कार्यकारिणी का गठित
महाधिवेधन के दौरान 2026-27 के लिए अंचल कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें शिव लखन राम गुप्ता और आरके पांडेय के संरक्षक, आईपी सिंह के अध्यक्ष, वीडी यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एसडी सिंह उपाध्यक्ष, अवधेश मिश्र महासचिव, राजेंद्र सिंह प्रचार सचिव, सुदामा तिवारी वित्त सचिव, झूरी राम पाल सह प्रचार सचिव, अनिल सिंह लेखा निरीक्षक के पद पर निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed