फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Junior doctors stopped emergency service in BHU patients are facing problems

बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों ने ठप की इमरजेंसी सेवा, ऑपरेशन, आईसीयू, ओपीडी अब वरिष्ठ डॉक्टरों के भरोसे, मरीजों को हो रही परेशानी 

Tue, 07 Dec 2021 10:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Dec 2021 10:49 PM IST
सार

नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में 27 नवंबर से ही जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। उधर, निदेशक और मेडिसिन संकाय के संकाय प्रमुख ने कहा कि शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय सेवाओं से अनुपस्थित होने के कारण वर्तमान में लागू महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
Junior doctors stopped emergency service in BHU patients are facing problems
बीएचयू का सर सुंदरलाल अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में जूनियर डॉक्टर अब इमरजेंसी में भी मरीजों को नहीं देखेंगे। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सीसीयू से भी अपने को अलग कर लिया है। इस वजह से अब मरीजों की मुश्किल और बढ़ गई है। इधर, इमरजेंसी सेवा ठप होने की वजह से अब अस्पताल में ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी सहित अन्य जगहों पर अब वरिष्ठ डॉक्टरों को मरीजों को देखना होगा। 

विज्ञापन


नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में 27 नवंबर से ही जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। मंगलवार दोपहर में आईएमएस निदेशक को पत्र लिखकर जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा ठप करने की जानकारी दी थी। बताया कि सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न होने की वजह से ही इमरजेंसी सेवा ठप करने का निर्णय लिया गया है। इधर, मंगलवार को दोपहर में आईएमएस निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन कर जूनियर डॉक्टरों ने विरोध जताया।

विज्ञापन

बीएचयू प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, दी कार्रवाई की चेतावनी

बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों के इमरजेंसी सेवा ठप करने के बाद आईएमएस बीएचयू प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। निदेशक और मेडिसिन संकाय के संकाय प्रमुख ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय सेवाओं से अनुपस्थित होने के कारण वर्तमान में लागू महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इसके तहत छात्रावास खाली करने को भी कहा जा सकता है। हड़ताल की वजह से जूनियर डॉक्टरों की अनुपस्थिति दर्ज की जा रही है, इसलिए कार्य नहीं तो वेतन नहीं संबंधी नियम पहले से ही लागू हैं। विश्वविद्यालय की ओर से नेशनल मेडिकल कमीशन को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। 

बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की होगी अस्थायी नियुक्ति

Junior doctors stopped emergency service in BHU patients are facing problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की इमरजेंसी सेवाओं के ठप करने के बाद अब आईएमएस बीएचयू प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए यहां जूनियर डॉक्टरों की अस्थायी नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आईएमएस निदेशक की ओर से जारी आदेश के तहत इसके लिए 15 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे साक्षात्कार होगा। इसमें कहा गया है कि यह नियुक्ति केवल एक महीने के लिए होगी। अगर जरूरत हुई तो इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इस बारे में आईएमएस की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed