फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jokes with election memes dominated social media

सोशल मीडिया पर छाए चुनावी मीम्स संग चुटकुले

Fri, 11 Mar 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jokes with election memes dominated social media
राहुल डूबले, माया डूबली, अब की डूबिहें जयंत, चाप के फिर से बुलडोजर दौड़ी, सीएम बनिहें महंत.... जोगीरा सारा रा रा रा...विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद सोशल मीडिया पर ये लाइनें खूब वायरल हुईं। बृहस्पतिवार को चुनाव के रुझान आने के बाद से दिनभर सोशल मीडिया पर भाजपा के समर्थन में तरह-तरह के मीम्स व चुटकुले वायरल हुए। एक तरफ जहां योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने की उम्मीदों के बीच तमाम स्लोगन के जरिए समर्थक खुशी जाहिर करते रहे वहीं प्रदेश में लगातार दूसरी जीत के बाद विपक्षियों पर सोशल मीडिया पर खूब तंज कस गए।
विज्ञापन

वाराणसी में भाजपा के जीत के बाद सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ का एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इसमें एक न्यूज चैनल पर हुए इंटरव्यू को दिखाया जा रहा है। इस इंटरव्यू में जब योगी से पूछा गया कि यूपी में 35 सालों में कोई दुबारा सीएम नहीं बना है तो इसके जवाब में योगी ने कहा कि मैं आऊंगा ना..।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर विपक्षियों द्वारा ईवीएम हैक करने को लेकर भी मीम्स बनते रहे। बदनामी सहने के लिए तैयार हो जा पगली, इल्जाम तुझ पर ही आने वाला है। इस चुटकुले के माध्यम से समर्थक विपक्षियों पर ईवीएम को लेकर तंज कसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने वीडियो, फोटो साझा करने के साथ ही बाबा हम आ रहे हैं, बनारस वाले बुला रहे हैं, न 22 में न 27 में तैयारी करो अगली पैदाइश में.., नहीं आ रहे 22 में कोशिश करेंगे 27 में.., नहीं जाएंगे मठ 5 साल और बजाएंगे लठ... ये लाइनें भी खूब साझा की गई। फिल्मी गीत जाती हूं में, जल्दी है क्या... पर भी अखिलेश और योगी के फोटो के साथ वीडियो भी खूब देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed