फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jhoolnotsav Lord Shyam swings in Mahadev lap devotees are delighted seeing tableau in varanasi

झूलनोत्सव: महादेव की गोद में झूले श्याम प्रभु, झांकी देख निहाल हुए भक्त; मन को लुभाएंगी ये तस्वीरें

Sun, 27 Jul 2025 03:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 03:51 PM IST
सार

वाराणसी में श्याम प्रभु का झूलनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मनोहारी झांकी देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा था। भक्तों ने भजन और नृत्य की भी प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Jhoolnotsav Lord Shyam swings in Mahadev lap devotees are delighted seeing tableau in varanasi
श्याम प्रभु की मनोहारी झांकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर श्याम प्रभु के झूलनोत्सव पर महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में लीलाधर की अलौकिक झांकी सजी। 

विज्ञापन

Jhoolnotsav Lord Shyam swings in Mahadev lap devotees are delighted seeing tableau in varanasi
महिला भक्तों ने उतारी श्याम प्रभु की आरती। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को महादेव की गोद में झूले पर विराजित श्याम प्रभु झांकी का दर्शन कर भक्त निहाल हुए। इस दौरान उन्होंने भजनों की प्रस्तुतियों का भी आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jhoolnotsav Lord Shyam swings in Mahadev lap devotees are delighted seeing tableau in varanasi
महिला भक्तों ने किया डांस। - फोटो : अमर उजाला

श्री श्याम मंडल की ओर से दो दिवसीय 54वें श्री श्याम झूलनोत्सव के स्वर्णिम वर्ष का श्रीगणेश शनिवार को हुआ।

विज्ञापन

Jhoolnotsav Lord Shyam swings in Mahadev lap devotees are delighted seeing tableau in varanasi
श्यामजी की लीला का किया गया मंचन। - फोटो : अमर उजाला

वेलवेट फैब्रिक और नगीनों के साथ ही देसी-विदेशी फूलों से शृंगार किया। अन्य मंडपों में गणेश जी, दुर्गा जी, हनुमान जी, बाबा विश्वनाथ की झांक सजी थी। 

Jhoolnotsav Lord Shyam swings in Mahadev lap devotees are delighted seeing tableau in varanasi
महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला

संस्था के अध्यक्ष दीपक तोदी सपत्नीक उर्मिला तोदी, मंत्री पवन कुमार अग्रवाल, संस्था के पूर्व अध्यक्ष दीपक बजाज, अजय खेमका ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर झूलनोत्सव का शुभारंभ किया। 30 से अधिक श्याम मण्डलियों ने भजन पेश किया। 

Jhoolnotsav Lord Shyam swings in Mahadev lap devotees are delighted seeing tableau in varanasi
श्याम प्रभु के दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल। - फोटो : अमर उजाला

श्याम मंडल बनारस के कलाकार संदीप शर्मा कानू ने गणेश वंदना से शुरुआत की। जयपुर से श्याम सुरेखा, सागर शर्मा, कोलकाता के सूरज शर्मा, विकास रूइया, राबर्टगंज के संजीव शर्मा आदि कलाकारों ने श्याम प्रभु के चरणों मे भजनांजलि अर्पित की। 

Jhoolnotsav Lord Shyam swings in Mahadev lap devotees are delighted seeing tableau in varanasi
भजनों की भी दी गई प्रस्तुति। - फोटो : अमर उजाला

सुरेश तुलस्यान ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे गुरुबाग के एक होटल से निशान शोभायात्रा शुभम लॉन तक निकाली जाएगी। 

Jhoolnotsav Lord Shyam swings in Mahadev lap devotees are delighted seeing tableau in varanasi
महिलाओं ने किया डांस। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड का पाठ होगा। श्री श्याम झूलनोत्सव के दौरान विश्व शांति के लिए 11 वैदिक आचार्यों ने नर्मदेश्वर शिवलिंग का अभिषेक किया। श्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक तोदी सपत्नीक रुद्राभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed