फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jewelery and goods stolen by breaking the lock of a laborer's house

Varanasi News: मजदूर के घर का ताला तोड़कर आभूषण और सामान चोरी

Mon, 04 Mar 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and goods stolen by breaking the lock of a laborer's house
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में शनिवार की रात चोर एक मजदूर के घर का ताला तोड़कर आभूषण, अनाज, कपड़े और बर्तन आदि उठा ले गए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुद्धन देवी पत्नी शिवलोचन चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले घर में ताला लगाकर अपने पति, पुत्र तथा बहु के साथ सेमरा बैसुखिया में ईंट-भट्ठे पर काम करने गई थी। शनिवार की रात चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखे आभूषण, अनाज, कपड़े तथा बर्तन आदि उठा ले गए। रविवार को सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख फोन कर सूचना दी। सूचना पर घर पहुंची तो ताला टूटा था। सुद्धन ने बताया कि चोर घर में रखी चांदी की पायल, सोने की मंगल सूत्र, सोने की कान की टप्स, चांदी की सिकड़ी, 10 साड़ियां, फूल की थाली, पीतल की परात, बर्तन, डेढ़ क्विंटल चावल आदि सामान उठा ले गए। थानाध्यक्ष रामसरीख ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed