फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JEE Advanced 2025 Topper Akshat Chowrasia Success story of kashi to Kota

JEE Advanced 2025 Topper: काशी से 900 किमी दूर कोटा के एक कमरे में अक्षत ने की पढ़ाई, ऐसे हासिल किया मुकाम

Tue, 03 Jun 2025 11:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Jun 2025 11:30 AM IST
सार

JEE Advanced Result 2025: अक्षत चौरसिया ने कहा कि 900 किलोमीटर दूर कोटा में लाखों बच्चों के बीच निराश भी हुए। लेकिन अपनी मेहनत और लगन की बदौलत उन्होंने जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया छठवीं रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन कर दिया। 

विज्ञापन
JEE Advanced 2025 Topper Akshat Chowrasia Success story of kashi to Kota
अपनी मां के साथ अक्षत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया छठवीं रैंक हासिल करने वाले काशी के अक्षत चौरसिया देश को तकनीकी गुरु बनाना चाहते हैं। हर भारतीय को टेक्नो फ्रेंडली बनाकर अलग तरह की डिजिटल दुनिया का सपना देख रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से अक्षत ने कहा कि घर से 900 किलोमीटर दूर कोटा में लाखों बच्चों के बीच निराश भी हुए। बनारस के घाटों पर रोया भी, लेकिन शिक्षकों से इतना जुड़े रहे अब आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई का ख्वाब पूरा कर सात जून को बनारस आ रहे हैं। 
विज्ञापन


चेतगंज के बाग बरियार में अक्षत का घर है। अक्षत ने बताया कि वह कुछ इनोवेशन करना चाहता है। वह कंप्यूटर साइंस ब्रांच से पढ़ाई करेंगे। अक्षत की मां वैशाली चौरसिया ने कहा कि वह एक कमरा लेकर पढ़ाई करता था। बनारस में डिविजनल मैनेजर पिता मनोज कुमार के साथ ही ट्रिपल आईटी-भागलपुर से बीटेक कर चुकीं दीदी का बहुत सपोर्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Agniveer: 197 अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, प्रशिक्षुओं ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ; दी शानदार प्रस्तुति

10वीं तक पढ़ाई बनारस से हुई, उसके बाद 11-12वीं कोटा से की। अक्षत ने 10वीं कक्षा 97.2 प्रतिशत और 12वीं कक्षा 97 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में अक्षत को गणित और रसायन विज्ञान में 100 में से 100 अंक मिले। जेईई मेन्स 2025 में ऑल इंडिया रैंक 72 हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed