फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JEE Advanced 2023 candidate 58 left exam in Varanasi Mathematics questions confused

JEE Advanced 2023: वाराणसी में 58 ने छोड़ी परीक्षा, गणित के सवालों ने उलझाया, केमिस्ट्री-फिजिक्स ने दी राहत

Sun, 04 Jun 2023 11:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jun 2023 11:02 PM IST
सार

जेईई एडवांस्ड के पेपर रविवार को वाराणसी जिले के 13 केंद्रों पर कराए गए। इसमें वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों अभ्यर्थियों ने भी हिस्सा लिया। दो पालियों के लिए पंजीकृत 3758 में से 3700 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।

विज्ञापन
JEE Advanced 2023 candidate 58 left exam in Varanasi Mathematics questions confused
जेईई एडवांस्ड देकर निकले अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी में दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड का प्रश्नपत्र कठिन रहा है। अभ्यर्थियों के मुताबिक, मैथ, फिजिक्स व केमिस्ट्री के ज्यादातर सेक्शन से प्रश्न पूछे गए। मैथ के प्रश्न हल करने में परेशानी हुई है। जेईई एडवांस्ड के पेपर रविवार को वाराणसी जिले के 13 केंद्रों पर कराए गए।

विज्ञापन


इसमें वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों अभ्यर्थियों ने भी हिस्सा लिया। दो पालियों के लिए पंजीकृत 3758 में से 3700 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। 58 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। अभ्यर्थियों के मुताबिक फिजिक्स व केमिस्ट्री के प्रश्न समझ में आए, लेकिन गणित के सवानों ने उलझा दिया। जवाब देने में ज्यादा समय लगा।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के प्रो. एपी हर्षा की देखरेख में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा शहर के कंप्यूटर सेंटरों पर कराई गई। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई है। आईआईटी बीएचयू और कानपुर से पर्यवेक्षकों ने सतत निगरानी की और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक कराई गई। परीक्षा के बाद केंद्र के बाहर आए अभ्यर्थी प्रश्नों का सही जवाब तलाशते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed