फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   JE attempted suicide in mirzapur suicide note viral Troubled by not getting leavs police rescued

यूपी: जेई ने किया आत्महत्या का प्रयास, सुसाइड नोट में लिखा- 'छुट्टी न मिलने से परेशान, परिवार का ख्याल रखना', पुलिस ने बचाया

Thu, 24 Dec 2020 05:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Dec 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
JE attempted suicide in mirzapur suicide note viral Troubled by not getting leavs police rescued
अस्पताल में भर्ती जेई। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अपमान, शोषण व उत्पीड़न के साथ ही अवकाश न मिलने का आरोप लगाते हुए अवसाद से घिरे नगर पालिका के अवर अभियंता (सिविल, जेई) ने गुरुवार को नगर पालिका परिसर स्थित अपने आवास पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए जेई के सुसाइड नोट की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और उसके आवास का दरवाजा तोड़कर बचा लिया।

विज्ञापन

पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई तो जेई रोते मिला और सामने पंखे से झूलता फंदा नजर आया। जेई बार-बार तेरा सर्वनाश हो का श्राप देता रहा। पुलिस ने जेई को सीएचसी में भर्ती करा दिया, जहां कुछ घंटों के इलाज के बाद उसको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस के अुसार, सोशल मीडिया पर गुरुवार की सुबह नौ बजकर 21 मिनट पर अवर अभियंता (सिविल) सुशील मोहन निगम ने अपने व्हाट्सएप से सुसाइड नोट डाला। अवर अभियंता ने सुसाइड नोट में अहरौरा पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या और ईओ विनय तिवारी पर अवकास न देने और अपमानित करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे सुसाइड नोट में अवर अभियंता ने लिखा है कि मानसिक रूप से प्रताड़ित और अपमानित होने के चलते अवसाद में चल रहा है, इस कारण आत्महत्या करने जा रहा है। अहरौरा के लोग उसके परिवार का ख्याल रखें। ग्रुपों में सुसाइड नोट वायरल होते ही पुलिस को भी इसकी जानकारी हुई।

थानाध्यक्ष राजेश चौबे पुलिस बल के साथ जेई आवास पहुंचे। वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो विलाप करते जेई "तेरा सर्वनाश हो" चिल्लाते मिले। पुलिस ने उनको वाहन में बैठाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात समझा कर जेई को उनके आवास पर छोड़ दिया। उप जिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मामले की जांच करते हुए जेई से बात की। इसके बाद कर्मचारियों के साथ उनके घर आगरा भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed