फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Police will investigate the case of Khushboo Kinnar of Chahaniya.

UP: चंदौली की खुशबू किन्नर केस की विवेचना करेगी जौनपुर पुलिस, जबरन फंसाने का आरोप; जानें पूरा मामला

Mon, 02 Mar 2026 01:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 01:46 AM IST
सार

Varanasi News: इस मामले में थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई की गई थी। वहीं, किन्नर समाज के लोगों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। अब जौनपुर पुलिस पूरे केस की पड़ताल करेगी।

विज्ञापन
Jaunpur Police will investigate the case of Khushboo Kinnar of Chahaniya.
police crime - फोटो : istock

विस्तार

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया में खुशबू किन्नर मामले की विवेचना जौनपुर पुलिस करेगी। डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने पूरे प्रकरण की जांच जौनपुर पुलिस को सौंपी है, क्योंकि बलुआ पुलिस ने बिना सही तथ्यों की जांच किए आरोपियों की गिरफ्तारी कराई थी। तत्कालीन थाना प्रभारी अतुल कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। विवेचक मोहरगंज चौकी प्रभारी सिद्धार्थ गौतम होंगे, जबकि बलुआ थाने की कमान अरुण प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन


खुशबू किन्नर और अज्ञात पर रास्ता बाधित और उपद्रव मामले में भी प्राथमिकी दर्ज है। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया स्थित मोहरगंज पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर 21 दिसंबर 2025 की रात खुशबू किन्नर के तीन मंजिला मकान पर विस्फोट हुआ। खुशबू किन्नर ने सराय निवासी अभिषेक सिंह, विशाल सिंह, विकास सिंह और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन

इस बीच खुशबू किन्नर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चहनिया चौराहे पर चक्का जाम किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि खुशबू किन्नर ने योजना के तहत अपने ही मकान में विस्फोट कराया। विस्फोट में किसी को चोट नहीं लगी और घर के अंदर के कांच का सामान भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। 

जेल गए आरोपी विशाल सिंह की पत्नी काजल ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि खुशबू किन्नर का अभिषेक सिंह से पुराना विवाद रहा और साजिश के तहत उनके पति विशाल और भाई मनीष सिंह को जेल भिजवाया गया।

पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया। बलुआ थाने से इस प्रकरण की विवेचना जौनपुर पुलिस करेगी और सही तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी की जांच की जाएगी। खुशबू किन्नर पर दर्ज प्राथमिकी मामले में भी आगे कार्रवाई होगी। - वैभव कृष्ण, डीआईजी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed