फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Police freed child from clutches of kidnapper and five arrested

जौनपुर: 12 घंटे में पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से बच्चे को कराया मुक्त, पांच गिरफ्तार 

Tue, 29 Sep 2020 12:54 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 29 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur Police freed child from clutches of kidnapper and five arrested
मां के साथ खड़ा बालक रिशू व साथ में एसपी राजकरन नय्यर। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा बाजार के पास से रविवार को दिन में करीब तीन बजे अपहृत बालक को पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित मुक्त करा लिया। अपहरण में शामिल पांच बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने बालक के अपहरण के आधे घंटे बाद ही उसके पिता से पांच लाख रुपये फिरौती मांगी थी। 

विज्ञापन


एसपी राजकरन नय्यर ने सोमवार को अपने कार्यालय में आरोपियों को पेश करते हुए बताया कि तिघरा निवासी प्रवेश अग्रहरि ने रविवार को खुटहन थाने में अपने 11 वर्षीय पुत्र रिशू के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालक घर के सामने सड़क किनारे खेल रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और बालक को गुटखा लाने के लिए घर के पीछे की गली में भेज दिया। जैसे ही बालक दुकान की तरफ गया तभी दोनों उसे उठाकर फरार हो गए। बालक की बरामदगी के लिए खुटहन, खेतासराय थाने के इंस्पेक्टर स्वाट टीम जौनपुर, सर्विलांस टीम समेत दस टीमें लगाई गई थी। 12 घंटे में ही टीम ने बालक को बरामद कर लिया।

विज्ञापन

Jaunpur Police freed child from clutches of kidnapper and five arrested
पुलिस ऑफिस में गिरफ्तार बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला।

टीम ने तिघरा के दीपक गुप्ता, रोहित गुप्ता के अलावा जटापुर के खिचडू बिंद, खेतासराय के अमन यादव और जगबंदनपुर खुटहन के सुरेश गौतम को गिरफ्तार किया। बदमाशों से तीन तमंचे, तीन कारतूस, तीन बाइक, सफेद टेप का बंडल बरामद किया गया है। 

पूछताछ में दीपक गुप्ता व रोहित गुप्ता ने बताया कि वे एक महीने से अपहरण की योजना बना रहे थे। साथियों के साथ मिलकर उन्होंने प्रवेश अग्रहरि के पुत्र के अपहरण की योजना बनाई। दीपक ने बालक की पहचान कराई और अगवा करने के बाद बालक को खुटहन के जगबंदनपुर निवासी सुरेश गौतम के घर रखा गया। वहीं से उसके पिता से फिरौती की मांग की जा रही थी। पुलिस टीम ने उसी मकान पर दबिश दिया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर बालक को सुरक्षित बचा लिया गया। 

बेटे को गले लगाकर फफक पड़ी मां 

अपहृत बालक को बरामद करने के बाद टीम उसे पुलिस लाइन लेकर पहुंची। जहां एसपी की मौजूदगी में बालक के परिजनों को बुलवाया गया। बालक की मां अपने परिवार के लोगों के साथ पुलिस आफिस पहुंची। जहां अपने बेटे को देख गले लगाकर फफक पड़ी। एसपी ने बालक को मिठाई खिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed