फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: Picture of waving gun goes viral on social media, two arrested

जौनपुर : तमंचा लहराने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, दो गिरफ्तार 

Sat, 21 Aug 2021 08:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Aug 2021 08:40 PM IST
सार

युवकों ने तमंचा दिखाते हुए फोटो फेसबुक पर शौकिया तौर पर अपलोड की थी। उनके पास से अवैध तमंचा बरामद कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Jaunpur: Picture of waving gun goes viral on social media, two arrested
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अवैध असलहे का प्रदर्शन करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जौनपुर जिले के औरां गांव निवासी नजीम व वासिद ने कुछ दिनों पहले फेसबुक पर अवैध असलहा प्रदर्शित करती फोटो पोस्ट की थी। सोशल मीडिया में यह तस्वीर वायरल हुई तो पुलिस तक पहुंच गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही जमालापुर पुलिस चौकी के सिपाही सक्रिय हो गए। शनिवार की सुबह दोनों युवकों को पुलिस ने उनके घर से पकड़ लिया। जमालापुर पुलिस चौकी प्रभारी गोविंद देव मिश्रा ने बताया कि युवकों ने तमंचा दिखाते हुए फोटो फेसबुक पर शौकिया तौर पर अपलोड की थी। उनके पास से अवैध तमंचा बरामद कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed