फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur man dead body found hanged

संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 24 Sep 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
jaunpur man dead body found hanged
जौनपुर जिले के रमईपुर गांव में रविवार को सुबह गांव निवासी राजनारायण यादव (55) का शव घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ पर नाइलान की रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या की है या घटना के पीछे और कोई रहस्य है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।  
विज्ञापन


राजनारायण यादव उर्फ खिंचड़ू रात में घर के बाहर सोये थे। सुबह परिजन सोकर उठे तो देखा राजनारायण विस्तर पर नहीं थे। लोगों ने समझा कि वह शौच के लिए गए होंगे। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई। परिजन खोजबीन में लगे थे तभी घर से करीब एक किलोमीटर दूर बगीचे में एक पेड़ पर नाइलान की रस्सी के सहारे उनका शव लटकता देख गांव के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दोनों बेटे बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन

jaunpur man dead body found hanged
यूपी पुलिस
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती का दो सप्ताह बाद भी पता न चलने पर गुस्साए परिजनों के साथ भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने पर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष ने आरोपी युवक के साथ युवती की शीघ्र बरामदी का भरोसा देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।  

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती दो सप्ताह पूर्व गायब हो गई। लड़की के पिता ने एक युवक पर अपने बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ नामजद केस भी दर्ज कर लिया है लेकिन घटना के दो सप्ताह बाद भी न तो युवक की गिरफ्तारी हो सकी और न ही युवती का पता लगाया जा सका।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी का बचाव कर रही है। रविवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा की अगुवाई में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और लड़की के परिजन थाने पहुंच गए। जहां प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। थानेदार ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed