{"_id":"58f8d5da4f1c1bf158470df4","slug":"jaunpur-fight-between-guruji-in-school-children-crying","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : विद्यालय में भिड़े गुरुजी, रोने लगे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : विद्यालय में भिड़े गुरुजी, रोने लगे बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के अध्यापक गुरुवार को बच्चों के सामने ही भिड़ गए। दोनों में मारपीट की नौबत आ गई। गुरुजनों को लड़ता देख बच्चे रोने लगे। अन्य अध्यापकों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना पर खंड शिक्षाधिकारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मथुरापुर प्राथमिक और जूनियर विद्यालय का मुख्य द्वार एक ही है। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सुबह विद्यालय आने के बाद मुख्य गेट अंदर से बंद करवा दिया।
जूनियर हाईस्कूल के एक शिक्षक देर से आए तो चपरासी ने गेट खोल दिया। जिसपर प्राइमरी के शिक्षक चपरासी पर भड़क गए। जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक चपरासी की तरफदारी में बोलने लगे, जिससे दोनों शिक्षकों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक उन्हीं के सामने गाली-गलौज करने लगे। जूता चप्पल तक निकल आया। मारपीट की नौबत देख बच्चे रोते हुए भागने लगे। अन्य शिक्षकों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराया। खंड शिक्षाधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।