{"_id":"5f9fcda68ebc3e9be3463a03","slug":"jaunpur-dm-orders-all-markets-will-be-closed-tomorrow-3-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जौनपुर डीएम का फरमान, कल बंद रहेंगे सभी बाजार, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जौनपुर डीएम का फरमान, कल बंद रहेंगे सभी बाजार, यह है वजह
Mon, 02 Nov 2020 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर में दुकानें रहेंगी बंद।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में करवा चौथ का बाजार गर्म है। त्योहार की तैयारी में जुटी महिलाएं अपने पसंद की चीजें खरीदने में जुटी हैं। बाजार में उमड़ रही भीड़ से दुकानदार उत्साहित हैं, मगर जौनपुर जिला प्रशासन ने करवा चौथ से ठीक पहले यानी तीन नवंबर को जिले के सभी बाजारों का बंद रखने का आदेश दिया है। अचानक से इस आदेश के बाद शहर के बाजारों में खरीदारी को भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
डीएम की ओर से जारी आदेश के तहत चेतावनी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति दुकान खोलता है या भीड़ लगाता है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सिर्फ दवा की दुकानों को इस आदेश में छूट दी गई है। साथ ही बैंक और ट्रेजरी भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के इस आदेश से करवा चौथ में अच्छे कारोबार को लेकर उम्मीद लगाए बैठे दुकानदारों में मायूसी है। दरअसल, जौनपुर में मल्हनी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। इसके लिए तीन नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान होना है। मल्हनी सीट की सीमाएं जौनपुर शहर से लगती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके अलावा मतदान के बाद ईवीएम जमा करने का कार्य भी शहर से लगते चौकिया के नवीन मंडी स्थल में होना है। बाजार खुले होने पर भीड़ के कारण चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान की आशंकाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने जौनपुर शहर समेत सभी बाजार बंद रखने का फैसला लिया है।