फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: Case filed against 20 including SHO in dispute for looting and demolishing hotel

जौनपुर: होटल में लूटपाट कर ध्वस्त कराने के विवाद में थानाध्यक्ष समेत 20 के खिलाफ वाद दर्ज

Thu, 16 Jul 2020 11:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 16 Jul 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Case filed against 20 including SHO in dispute for looting and demolishing hotel
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जा करने के इरादे में होटल में लूटपाट कर उसे ध्वस्त कराने के मामले में 20 मनबढ़ों और उनसे सांठगांठ के आरोपी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह पर वाद दर्ज किया है।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर निवासी राजेश ने सीजेएम की अदालत में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया था कि इलाके में कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं जो  पुलिस की मदद से गरीबों व लाचारों की भूमि हड़प लेते हैं। 6 जुलाई को 10 बजे दिन में वह अपने होटल पर मौजूद थे, तभी 15 से 20 की संख्या में पहुंचे मनबढ़ असलहे के बल पर होटल में घुस गए। वहां लूटपाट और तोड़फोड़ की। जेसीबी से होटल की दीवार ढहा दी। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित का ही शांति भंग में चालान कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed