पीएम मोदी का काशी आगमन: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लोकार्पण पर वर्चुअली जुड़ सकते हैं जापानी पीएम, राजदूत पहुंचे बनारस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी आ रहे हैं। वह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। यह जापान और भारत की मित्रता का प्रतीक है। जिसकी नींव 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन जापान के पीएम शिंजो आबे ने एक साथ रखी थी। वहीं, अब इसके लोकार्पण के दिन जापान के पीएम की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की संभावना जताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का लोकार्पण 15 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान जापानी दल भी होगा। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा का वीडियो संदेश भी सुनाया जाएगा। उनके वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। चर्चा यह भी है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।
सेंटर पर बने तीन मिनट का ऑडियो विजुअल को दिखाया जाएगा। यहां करीब 500 प्रबुद्धजनों के साथ संवाद भी होगा। परिसर में पीएम रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे। जापानी फूलों की सुगंध रुद्राक्ष में फैलेगी। 2015 में वाराणसी को यूनेस्को के सिटीज ऑफ म्यूजिक से नवाजा गया था। शिल्पियों की थाती वाले शहर को कला की प्राचीन नमूनों से परिचित कराया है।
इसमें बड़े म्यूजिक कंसर्न, कांफ्रेंस, नाटक, प्रदर्शनी आदि के कार्यक्रम आला अधिकारियों के साथ एसपीजी लगातार चक्रमण और भ्रमण कर यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगी रही। पांच फ्लैग पोल में तीन पर भारत और दो पर जापान का झंडा लगाया गया। बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई गई। अंदर जब कार्यक्रम होगा तो बाहर खड़े लोगों को पता चलेगा कि क्या कार्यक्रम हो रहा है।
जापान के राजदूत आज आएंगे बनारस
जापान के राजदूत सुजकी सतोशी बुधवार की दोपहर बनारस पहुंच गए। जिला प्रशासन के पास आई जानकारी के अनुसार राजदूत के अलावा 11 अन्य प्रतिनिधि मंडल में होंगे। जो पीएम के साथ रूद्राक्ष कंवेंशन सेंटर के लोकार्पण समारोह में रहेंगे।
1583 करोड़ रुपये की योजनाओं की मिलेगी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को काशीवासियों को 1583 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। आठ महीने बाद प्रधानमंत्री 744 करोड़ रुपये की 68 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 839 करोड़ रुपये की 65 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आए थे। इस बार उनके दौरे के मद्देनजर मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। इनमें पानी, सीवर, बिजली, कृषि, शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य आदि को फोकस किया गया है।