फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jan Vishwas Yatra will come in Kashi on 29th, road shows will be held in three assemblies

यूपी चुनाव 2022: भाजपा की जनविश्वास यात्रा 29 को आएगी बनारस, तीन विधानसभाओं में होगा रोड शो

Mon, 27 Dec 2021 04:01 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 27 Dec 2021 04:01 PM IST
सार

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 29 दिसम्बर को सेवापुरी विधानसभा से दोपहर में जिले में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra will come in Kashi on 29th, road shows will be held in three assemblies
भाजपा की जनविश्वास यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ ही जनहित में किए गए कार्यों को जन-जन में बताने के उद्देश्य से गाजीपुर से 19 दिसंबर को निकली जनविश्वास यात्रा काशी में 29 दिसंबर को आएगी। यहां महानगर की तीन विधानसभाओं में रोड शो भी किया जाएगा। साथ ही यात्रा मार्ग में पड़ने वाली महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 29 दिसम्बर को सेवापुरी विधानसभा से दोपहर में जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता ढोल नगाडों के बीच पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


वाराणसी से जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए ती जनवरी को अमेठी पहुंचेगी। जहां एक बड़ी जनसभा के बाद जनविश्वास यात्रा का समापन होगा। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि सेवापुरी विधानसभा से वाराणसी जिले में प्रवेश के बाद जनविश्वास यात्रा हुए रोहनिया विधानसभा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस से जौनपुर जाएगी यात्रा

इसके बाद वाराणसी महानगर की कैंट विधानसभा क्षेत्र के भिखारीपुर से महानगर सीमा में प्रवेश करेगी। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि यात्रा का वाराणसी महानगर की तीनों विधान सभा क्षेत्रों में सायंकाल रोड शो होगा।

30 दिसंबर को जनविश्वास यात्रा वाराणसी जिले की शिवपुर विधानसभा के रिंगरोड कार्यालय से सुबह 10 बजे शुरू होगी और अजगरा विधानसभा में प्रवेश करेगी। इसके बाद विभिन्न रास्तों से होते हुए पिंडरा विधानसभा में प्रवेश करेगी। यहां के बाद जौनपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
पढ़ेंः वाराणसी की वो बड़ी घटनाएं, जिनकी लंबे वक्त तक रही गूंज, यहां जानें उन वारदात के बारे में जब सहम गए लो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed