फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jammu and Kashmir's Lieutenant Governor Manoj Sinha will come to Sonbhadra for rakhi

रक्षा बंधनः बहन से राखी बंधवाने सोनभद्र आएंगे जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रोटोकॉल आते ही तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Fri, 20 Aug 2021 09:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 09:50 AM IST
सार

  • 21 को करेंगे रात्रि विश्राम, 22 को राखी बंधवाने के बाद जाएंगे वाराणसी
  • प्रोटोकॉल आते ही तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

विज्ञापन
Jammu and Kashmir's Lieutenant Governor Manoj Sinha will come to Sonbhadra for rakhi
manoj sinha - फोटो : @manojsinha_

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा 21 अगस्त को सोनभद्र आएंगे। वह देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव स्थित अपनी बहन के घर आएंगे। यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह राखी बंधवाने के बाद वाराणसी रवाना हो जाएंगे। देर रात प्रोटोकॉल आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। आननफानन आमडीह गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही अन्य जरूरी प्रबंध में जुट गए हैं।

विज्ञापन


ग़ाज़ीपुर जनपद निवासी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन सोनभद्र के आमडीह गांव में निवास करती हैं। वह कई वर्षों से बहन से राखी बंधवाने यहां आते रहे हैं। उप राज्यपाल बनने के बाद उनका यहां प्रथम आगमन होगा।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी एके दुबे ने बताया कि उपराज्यपाल के साथ उनकी पत्नी, उनके ओएसडी और पर्सनल असिस्टेंट भी सोनभद्र आएंगे। 21 अगस्त की शाम 4.25 बजे चार्टर प्लेन से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से शाम 4:55 बजे जेड प्लस सुरक्षा और केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में सोनभद्र में सुकृत के पास स्थित अपनी बहन के गांव आमडीह के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 6:55 बजे वह आमडीह पहुंचेंगे। यहीं वह रात्रि विश्राम करेंगे। 22 अगस्त को दोपहर 1:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट के लिए वापस हो जाएंगे। उप राज्यपाल के आगमन  के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पीडब्लूडी को आमडीह गांव जाने वाली सड़क को दुरुस्त करने और उनकी मौजूदगी तक गांव में अनवरत बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed