फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jamaat-e-Islami said will raise awareness about Sharia Law

शरई कानून के प्रति जागरूक करेगा जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

Sat, 22 Apr 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 22 Apr 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Jamaat-e-Islami said will raise awareness about Sharia Law
demo pic - फोटो : अमर उजाला
‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जमाअत-ए-इस्लामी हिंद अखिल भारतीय स्तर पर अभियान चलाने जा रही है। अभियान की शुरुआत रविवार को दिल्ली से होगी।
विज्ञापन


शनिवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में जमाअत-ए-इस्लामी हिंद गोरखपुर के सचिव मौलाना मतीउल्लाह फलाही ने कहा कि शरई कानून को लेकर न सिर्फ गैर मुस्लिम बल्कि मुस्लिमों को भी गलतफहमी है।
विज्ञापन


खास तौर पर उनमें पारिवारिक जागरूकता की कमी है। चाहे वो तीन तलाक का मुद्दा हो या फिर कोई और। उन्होंने कहा कि इन्हीं गलतफहमियों को दूर करने के मकसद से हम देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अप्रैल से सात मई तक अभियान चलाकर हम अलग-अलग जिलों और शहरों में मुसलमानों को शरई कानून की जानकारी देंगे। इस क्रम में 25 अप्रैल को एओ मुस्लिम इंटर कॉलेज लल्लापुरा में मुस्लिम पर्सनल लॉ की शरई हैसियत पर सेमिनार का आयोजन किया गया है।


पूर्वांचल के जिलों में भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक देने वालों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। पर्सनल लॉ बोर्ड के इस फैसले को भी जमीअत का पूरा समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed