फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ... Jam arrangements failed

जाम..जाम...जाम इंतजाम नाकाम

Wed, 01 Jun 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 01 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
कैंट स्थित मालगोदाम के पास सड़क पर एक ट्रक खराब हो जाने के कारण मंगलवार को लहरतारा से कैंट तक का इलाका जाम की जद में रहा। इसके साथ ही नदेसर, पांडेयपुर, अर्दली बाजार, गोदौलिया, चौक, मैदागिन और लंका में भी दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। मौके पर खड़ी पुलिस रास्ता खुलवाने में पूरी तरह नाकाम नजर आई। इस दौरान कई एंबुलेंस में मरीज व उनके तीमारदार, बस व अन्य सवारी गाड़ियों में गर्मी और उमस से आमजन परेशान रहे।
विज्ञापन



शहर में इन दिनों जगह-जगह जारी खुदाई के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ऊपर से जिन सड़कों पर खुदाई जारी है यदि वहां भारी मालवाहक वाहन खराब हो जाते हैं तो फिर राहगीरों की दिन भर के लिए शामत आ जाती है। मंगलवार को लहरतारा में पुराना जीटी रोड पर भूसा लदा ट्रैक्टर खराब हुआ, उससे आगे मालगोदाम और खजुरी के पास ट्रक खराब हो गया। इसके बाद कैंट-लहरतारा मार्ग पर तो जाम लगा ही, चांदपुर से मंडुवाडीह मार्ग पर भी दोपहर तक ट्रैफिक का अनियंत्रित दबाव रहा। इस जाम का असर पांडेयपुर और अर्दली बाजार में भी देखने को मिला। वहीं, लंका सहित शहर के अन्य भीतरी इलाकों में इलाकाई थानों और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed