कोहरे के चलते जयपुर का विमान निरस्त : 10 फ्लाइट्स देर से उतरे, एयरपोर्ट पर 11 बजे के बाद दृश्यता हुई सामान्य
Varanasi News : यूपी में कोहरे का कहर जारी है। वाराणसी में इस कारण कई विमानें देर से पहुंचीं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे के बाद दृश्यता सामान्य हुई तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम साफ नहीं होने के कारण शुक्रवार को स्पाइसजेट का विमान निरस्त रहा और विभिन्न एयरलाइंस के 10 विमान देरी से एयरपोर्ट पर उतरे। सुबह 11 बजे दृश्यता सामान्य होने के बाद विमानों की आवाजाही शुरू हुई। रनवे पर पहला विमान अकासा हैदराबाद का अपने निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से उतरा। विमान की देरी से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि बंगलूरू का विमान 1.35 घंटे और इंडिगो हैदराबाद का विमान 1.30 घंटे की देर से दोपहर 12.40 बजे पहुंचा। बंगलूरू का ही एक और विमान 1.55 घंटे की देरी से दोपहर 1.36 बजे उतरा। बुद्धा एयर काठमांडू का विमान अपने निर्धारित समय सुबह 9 बजे की बजाय 2.42 घंटे की देर से सुबह 11.47 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा।
इंडिगो कोलकाता का विमान एक घंटे 45 मिनट, इंडिगो बंगलुरू का विमान एक घंटे 45 मिनट, इंडिगो दिल्ली एक घंटे 55 मिनट, इंडिगो मुंबई विमान एक घंटे 45 मिनट की देरी से उतरा। एयरपोर्ट पर तीन शहरों के आने वाले विमान 30 मिनट की देरी से आए। स्पाइसजेट जयपुर का विमान निरस्त रहा।
दिल्ली से आने वाली वंदे भारत तीन और जाने वाली ढाई घंटे रही लेट
कोहरे के चलते शुक्रवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही। 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान ठंड में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
छपरा-सूरत ताप्ती गंगा दो घंटे, कोटा-पटना तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, बरकाकाना-वाराणसी मेमू चार घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस चार घंटे, मुंबई एलटीटी बलिया कामायनी एक्सप्रेस ढाई घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पांच घंटे, भटिंडा बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, सीएसएमटी-मऊ फेयर मेला स्पेशल पांच घंटे, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस चार घंटे, फिरोजपुर-कैंट धनबाद किसान एक्सप्रेस चार घंटे, दादर गोरखपुर स्पेशल दो घंटे, आनंद विहार पुरी नीलांचल एक्सप्रेस दो, ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, न्यू दिल्ली बनारस एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे देरी से कैंट स्टेशन पर पहुंची।