फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jail Minister dharmveer prajapati inspected District and Central Jail in varanasi

Varanasi: कारागार मंत्री ने जिला और सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण, अफसरों से बोले- शिकायत कतई नहीं आनी चाहिए

Wed, 15 Mar 2023 11:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Mar 2023 11:03 PM IST
सार

प्रदेश के कारागार और होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को वाराणसी पहुंचे। 
जिला और सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। कहा कि जुर्माना न भर पाने के कारण जेल से न छूट पाने वाले बंदियों की मदद के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर ठोस व्यवस्था बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Jail Minister dharmveer prajapati inspected District and Central Jail in varanasi
वाराणसी जिला जेल के बाहर कारागार मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुर्माना न भर पाने के कारण जेल से न छूट पाने वाले बंदियों की मदद के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर ठोस व्यवस्था बनाई जा रही है। बंदियों को कौशल विकास मिशन से जोड़कर उन्हें रोजगार परक शिक्षा दी जा रही है। ताकि, वह जेल से बाहर निकलें तो समाज की मुख्य धारा से जुड़ कर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। यह बातें प्रदेश के कारागार और होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिला और सेंट्रल जेल के निरीक्षण के दौरान बंदियों से कहीं।

विज्ञापन


कारागार मंत्री ने अफसरों से कहा कि जेल में किसी बंदी के उत्पीड़न की शिकायत कतई नहीं आनी चाहिए। जेल मैन्युअल के हिसाब से बंदियों के खानपान और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बंदियों को महापुरुषों से जुड़े प्रेरक प्रसंगों की जानकारी देकर उन्हें अच्छाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया जाए।

विज्ञापन

शातिर अपराधियों की सीसीटीवी कैमरे से हो निगरानी

शातिर किस्म के अभ्यस्त अपराधियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाए। निगरानी में किसी भी तरह की चूक न होने पाए और अपराधियों से जेल कर्मियों की सांठगांठ की बात सामने नहीं आनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याएं पूछी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में कारागार मंत्री ने क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और गायों को गुड़-रोटी खिलाई। सेंट्रल जेल के कैदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देख कर उन्होंने कहा कि इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed