Dev Diwali: देव दिवाली पर जाह्नवी सेवा समिति ने की गंगा की विशेष आरती, बीस सालों से हर साल कर रहे आयोजन
गंगा आरती के बाद भक्तों के लिए भक्ति संगीत और शास्त्रीय नृत्य का आयोजन किया गया। समिति के प्रबंधक अभिषेक शुक्ला का परिवार लगभग बीस सालों से गंगा की विशेष आरती का आयोजन करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देव दीपावली पर पुराने अस्सी घाट पर सोमवार की शाम जाह्नवी सेवा समिति द्वारा गंगा की विशेष आरती की गई। इससे पहले सुबह के समय डॉ. राजेंद्र पचौरी, त्रिलोकी शुक्ला, गोविंद शुक्ला और गोपाल शुक्ला ने गंगा का दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से अर्चना की।
देव दीपावली का साक्षी बनने के लिए पहली बार आठ लाख से ज्यादा सैलानी पहुंचे काशी
देव दीपावली को राजकीय सम्मान मिलने के बाद हुए पहले आयोजन में प्रशासन के साथ सभी विभागों ने कमान संभाली। नगर निगम, विकास प्राधिकरण सहित अन्य सरकारी विभागों ने इस आयोजन में अपने खजाने का मुंह खोला। नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक सजावट पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके साथ ही पर्यटन विभाग ने दीया, बाती और अन्य आयोजन पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया।
पहली बार आठ लाख सैलानी देव दीपावली का साक्षी बनने के लिए काशी पहुंचे। सबसे अहम 70 देशों के राजदूतों की मौजूदगी से पूरी दुनिया में इस महाआयोजन की चर्चा हो रही है। इससे पहले तक इस आयोजन में नगर निगम, विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभाग पूरी तरह शामिल नहीं होते थे। दरअसल, प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने देव दीपावली को राजकीय मेला घोषित किया है। राजकीय मेले के रूप में पहली बार सोमवार को यह आयोजन हुआ। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि राजकीय मेला घोषित होने के बाद इसके सभी आयोजन में होने वाले खर्च को शासन वहन करेगा।