{"_id":"60d389128ebc3ecc097ad6bb","slug":"it-rained-in-the-afternoon-relief-from-heat-5-2-mm-of-rain-varanasi-news-vns5965355132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत, 5.2 मिलीमीटर हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत, 5.2 मिलीमीटर हुई बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक तेज धूप से गर्मी के बाद अचानक मौसम बदला और आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 5.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया। आम तौर पर जून महीने में 114.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। लेकिन इस साल जून महीने में 320 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
बुधवार को 5.2 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार मानसून अब पश्चिमी की ओर से बढ़ रहा है। अभी यहां नम पुरवा हवाओं का दबाव बना है, आने वाले दिनों में और बारिश के असार बने हैं।
बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। इस वजह से शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों का आवागमन में परेशानी हुई। लहुराबीर, लहरतारा, नदेसर पुल, मलदहिया, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज सहित कई जगहों पर पानी जमा हो गया। बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह नाली साफ करने के बाद निकाली गई सील्ट भी बहकर दोबारा नाली में चली गई।
विज्ञापन
बजरडीहा में सड़क पर बह रहा सीवर का पानी
बजरडीहा के अंबा मोहल्ले में पिछले कई दिनों से सड़क पर सीवर का पानी बह रहा है। सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से ही यह समस्या आई है। मोहल्ले में रहने वाले लोग इसी रास्ते जाने को मजबूर हैं। नागरिकों के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत पार्षद से भी की, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।