फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It is teachers who shape the personalities of students and determine the direction of their future.

Varanasi News: शिक्षक ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य की दिशा तय करते हैं

Tue, 08 Sep 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
It is teachers who shape the personalities of students and determine the direction of their future.
काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार को बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के योगदान, उनके मार्गदर्शन और शिक्षक दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किए। डॉ. नागेंद्र पाठक ने कहा कि शिक्षक अपने अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। डॉ. प्रभा शंकर मिश्र ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. मनोहर लाल ने शिक्षक-विद्यार्थी के परस्पर संबंधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। डॉ. चंद्रशील पांडेय ने कहा कि किसी शिक्षक और संस्था की पहचान उनके विद्यार्थियों से होती है। डॉ. अजय वर्मा ने, खुशबू सिंह, श्रवण कुमार, स्वेक्षा ने विचार रखे। संचालन गौरव और शुभांगी ने किया। ऋषभ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed