{"_id":"64d91449f01ee1cb0406a7a9","slug":"it-is-necessary-to-give-information-about-ayushman-card-in-bhu-trauma-center-2023-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में आयुष्मान कार्ड की जानकारी देना जरूरी, कल से लागू होगी नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayushman Card: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में आयुष्मान कार्ड की जानकारी देना जरूरी, कल से लागू होगी नई व्यवस्था
Mon, 14 Aug 2023 07:31 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Aug 2023 07:31 AM IST
सार
आयुष्मान कार्डधारक और उसके परिवार को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलता है। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में तमाम कार्डधारक आते हैं, लेकिन निशुल्क इलाज का लाभ नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने से पहले आयुष्मान कार्ड का ब्योरा देना होगा। यह व्यवस्था 15 अगस्त से लागू की जाएगी। इसके जरिये ज्यादातर कार्डधारकों को लाभ मिल सकेगा। सारी जानकारी पर्चा बनवाने के साथ ही ली जाएगी। इसके लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। आयुष्मान कार्डधारक और उसके परिवार को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलता है।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में तमाम कार्डधारक आते हैं, लेकिन निशुल्क इलाज का लाभ नहीं ले पाते हैं। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि इमरजेंसी गेट के बाहर काउंटर बनाया गया है, जहां इमरजेंसी का पर्चा बनवाते समय मरीजों के परिजनों से प्रोफार्मा भरवाया जाएगा। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ ही आयुष्मान कार्ड का नंबर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड न बनने की जानकारी भी देनी होगी। वर्ष 2022 में जहां 972 लोगों ने आयुष्मान योजना का लाभ लिया था। इस साल जनवरी से जुलाई तक 748 लोग लाभ ले चुके हैं। यह संख्या और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन