फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It is a privilege for me to visit the land of Kashi: Shiv Pratap Shukla

UP: काशी की भक्ति में लीन हुए तेलंगाना के राज्यपाल, बोले- इस धरती पर आना मेरा सौभाग्य; मंदिरों में घूमे

Sun, 09 Aug 2026 12:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 12:34 AM IST
सार

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को उमरहां में स्वागत समारोह में काशी की आध्यात्मिक महत्ता का बखान किया। उन्होंने कहा कि सावन में काशी आना सौभाग्य है। इसके बाद वह मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचे, जहां गोस्वामी समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का जलाभिषेक कराया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
It is a privilege for me to visit the land of Kashi: Shiv Pratap Shukla
मार्कण्डेय महादेव में दर्शन के लिए पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को उमरहां में स्वागत समारोह के दौरान काशी की आध्यात्मिक महत्ता का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सावन के पावन महीने में काशी की धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। देवों के देव महादेव की नगरी काशी तीनों लोकों से न्यारी है। काशी महादेव के त्रिशूल पर बसी हुई है और इसकी आध्यात्मिक महत्ता का वास्तविक अनुभव यहां आकर ही किया जा सकता है।
विज्ञापन


उमरहां में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर सिंह पप्पू के नेतृत्व में भाजपा नेताओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख ने राज्यपाल का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट किया। स्वागत समारोह में क्षेत्र के लोगों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया
विज्ञापन

 

 

राज्यपाल ने कहा कि सावन में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ और काशी के प्रमुख शिवधामों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा सदियों से लोगों को आकर्षित करती रही है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक आस्था देशभर के लोगों को अपनी ओर खींचती है। स्वागत समारोह के बाद राज्यपाल मार्कंडेय महादेव धाम के लिए रवाना हुए।

शनिवार की शाम करीब आठ बजे राज्यपाल मिर्जापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर गोस्वामी समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान से बाबा मार्कंडेय महादेव का जलाभिषेक कराया गया। राज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, मंगरू राजभर, मुन्ना सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, श्यामा यादव समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान और अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। सावन के दौरान मार्कंडेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाएं की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed