{"_id":"6abc2858abdb094201002dec","slug":"issues-regarding-electricity-roads-and-nocs-were-raised-at-the-udyog-bandhu-meeting-the-divisional-commissioner-stated-that-a-resolution-would-be-reached-soon-varanasi-news-c-20-noi1138-1562874-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: उद्योग बंधु की बैठक में बिजली, सड़क और एनओसी के मुद्दे उठे, मंडलायुक्त ने कहा जल्द होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: उद्योग बंधु की बैठक में बिजली, सड़क और एनओसी के मुद्दे उठे, मंडलायुक्त ने कहा जल्द होगा समाधान
विज्ञापन
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए इंसुलेटेड केबल समेत विभिन्न काम कराए जाएंगे। इसके लिए विद्युत निगम के कामों को अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2026-27 में शामिल किया जा रहा है। मंगलवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की बिजली, सड़क और अनापत्ति प्रमाणपत्र से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने सभी मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
आयुक्त सभागार में हुई बैठक में रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कार्यों को अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2026-27 में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई। स्वीकृति मिलने के बाद इन कार्यों को कराया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है। उद्यमियों पर अतिरिक्त विद्युत बिल लगाए जाने से जुड़े मामलों की भी समीक्षा हुई। अधीक्षण अभियंता चंदौली ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट, मीटर सीलिंग प्रमाणपत्र और जांच आख्या की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दो शेष उपभोक्ताओं में शंकर पाली ट्यूब्स की पीडी प्रक्रिया चल रही है, जबकि सोना एग्रो के विद्युत बिल का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है।
मंडलायुक्त ने रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के पटनावो से सिंधीताली मार्ग पर सीसी रोड निर्माण के लिए यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, करखियांव स्थित मेसर्स बेवरेजेस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के प्रदूषण अनापत्ति प्रमाणपत्र के मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्रवाई के निर्देश दिए। विधिक माप विभाग से संबंधित अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए सहायक नियंत्रक विधिक माप विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो।