फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   issue of Jal Jeevan Mission was raised in Kshetra Panchayat meeting foundation stone was laid for 21 works

Varanasi News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में जल जीवन मिशन का उठा मुद्दा, 21 कार्यों का किया शिलान्यास

Fri, 17 Oct 2025 06:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 06:09 AM IST
सार

क्षेत्र पंचायत की बैठक में सड़क-पानी को लेकर लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। इसके साथ ही जनता की बुनियादी सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
issue of Jal Jeevan Mission was raised in Kshetra Panchayat meeting foundation stone was laid for 21 works
काशी विद्यापीठ ब्लाक में आयोजित बैठक में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विद्यापीठ ब्लाक पर गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में जल जीवन मिशन का मुद्दा चर्चा में रहा। इस योजना के तहत सड़कों की बदहाल स्थिति, पानी की आपूर्ति न होना आदि से संबंधित समस्या सदस्यों ने बताईं। इस दौरान तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक के बाद ब्लाक प्रमुख रेनू पटेल ने बेटावर, भदवर, बनकट, विशुनपुर समेत विभिन्न ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय, इंटरलाकिंग, भूमिगत नाला समेत 21 कार्यों का शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन


बैठक में हरिहरपुर, चांदपुर, परमानंदपुर, जफराबाद, घमहापुर समेत कई गांवों में जल जीवन मिशन के कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहीं पाइप लाइन डालकर खोदी गई सड़क पूरी तरह से नहीं बनाए जाने, तो कहीं जलापूर्ति शुरू नहीं किए जाने की शिकायत रही।
विज्ञापन


मूड़ादेव गांव के प्रधान रमेश साहनी की मांग थी कि पेंशन राशि बढ़ाया जाए। महंगाई के हिसाब से पेंशन राशि कम है। हरिहरपुर के प्रधान प्रदीप पटेल ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की। उन्होंने गांव के तालाब का सुंदरीकरण कराने की भी गुहार लगाते हुए लटके बिजली के तारों को दुरुस्त कराने को भी कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न मसलों पर हुई चर्चा

चांदपुर के प्रधान प्रतिनिधि ओपी पटेल की शिकायत थी कि गांव में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का सर्वे हुए भी छह माह हो गया, मगर अभी तक पैसा नहीं आया। सुल्तानपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र ने गांव में बिजली के लटकते तार, बिजली के खंभे की जगह बांस-बल्ली लगे होने की शिकायत करते हुए कहा कि इसकी शिकायत बिजली विभाग से की गयी मगर सुनवाई नहीं हुई। 

सदस्यों को समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रेनू पटेल ने किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल, बीडीओ राजेश यादव, एडीओ पंचायत सुनील श्रीवास्तव, सीडीपीओ रमेश यादव, बीईओ रामपूजन पटेल, एडीओ आईएसआई त्रिवेणी उपाध्याय आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed