{"_id":"63faf8e8484fed0875089933","slug":"isro-will-launch-india-first-solar-mission-aditya-l1-this-year-scientists-workshop-in-iit-bhu-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: इसी वर्ष ISRO लॉन्च करेगा देश का पहला सौर मिशन 'आदित्य L1', IIT BHU में जुटे देशभर के वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: इसी वर्ष ISRO लॉन्च करेगा देश का पहला सौर मिशन 'आदित्य L1', IIT BHU में जुटे देशभर के वैज्ञानिक
Sun, 26 Feb 2023 11:45 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:45 AM IST
सार
भारत के प्रथम सौर मिशन आदित्य एलवन में इस वर्ष के अंत में इसरो द्वारा लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आईआईटी बीएचयू में आदित्य एलवन पर विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। इसमें देशभर के विज्ञानी मंथन करने जुटे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में शनिवार को भारत के प्रथम सौर मिशन आदित्य एलवन पर विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। इसमें देशभर के विज्ञानी मंथन करने जुटे हैं। कार्यशाला में सूर्य और हिलियोस्फीयर की भौतिकीय अवधारणाओं के साथ आदित्य स्पेश मिशन के इंस्ट्रूमेंट और उनके कार्यों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही परीक्षण कार्यशाला और व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आदित्य एलवन पहली भारतीय सौर अंतरिक्ष मिशन है। इसे 2023 के अंत में इसरो द्वारा लांच किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसमें कई उपकरण ऑनबोर्ड हैं जो विभिन्न प्लाज्मा प्रक्रियाओं की भौतिकी और उनकी भूमिका को समझने में संभावित रूप से हनारी मदद करेगी। आदित्य एलवन मिशन की विशाल क्षमता को देखते हुए वैज्ञानिक कार्यशाला में सौर और हेलिओस्फेरिक भौतिकी में चुनौतियों पर चर्चा करने के साथ समाधान का प्रयास करेंगे। कार्यशाला में खगोलविद, भौतिक शास्त्री व छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन