फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Irrigation Department engineer suspanded by Chief Secretary (Revenue)

सिंचाई विभाग के लापरवाह इंजीनियर को प्रमुख सचिव (राजस्व) ने किया कार्यमुक्त

Thu, 17 Aug 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 17 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Department engineer suspanded by Chief Secretary (Revenue)
संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रमुख सचिव राजस्व ने जनसमस्याओं की अनदेखी पर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
नहर पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मोहम्मद असलम मौके पर नहीं गए। नहर से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई पहल भी नहीं की। बुधवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जब इसकी शिकायत प्रमुख सचिव (राजस्व) एवं वाराणसी जिले के नोडल अधिकारी रजनीश दूबे के समक्ष हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम योगेश्वर राम मिश्र को सहायक अभियंता मोहम्मद असलम को तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया। सुबह करीब दस बजे सदर तहसील पहुंचे प्रमुख सचिव राजस्व ने जनता की शिकायतें सुनीं। वीडीए से जुड़े एक मामले में पता चला कि विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव समाधान दिवस पर आए ही नहीं है। इस पर उन्होंने दोनों अधिकारियों को तत्काल तलब किया। कुछ ही देर में दोनों अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन


डीएम को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में कम से कम पांच निस्तारित शिकायती प्रार्थना पत्रों की वह खुद रेंडमली जांच करें और जहां कहीं भी कमियां मिलें तत्काल संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। 15 दिन में हर शिकायत का निबटारा सुनिश्चित कराएं। तहसील सदर पर 121, पिंडरा पर 81 एवं राजातालाब पर 119 सहित कुल 321 प्राप्त शिकायती पत्र आए। इसमें से तहसील सदर पर 13, पिंडरा पर 8 एवं राजातालाब पर 14 सहित कुल 35 शिकायतें मौके पर निस्तारित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर पांच फरियादी के साथ एक पुलिसकर्मी
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन वास्तव में कैसा होना चाहिए इसकी बानगी बुधवार को देखने को मिली। हाल के चारों तरफ अधिकारी कुर्सी लगाकर बैठे थे। फरियादियों को एक दरवाजेे से प्रवेश दिया जा रहा था और दूसरे  से निकासी हो रही थी। फरियादियों की दो लाइन लगवाई गई थी।

हर पांच फरियादी के पीछे एक पुलिसकर्मी मौजूद था। पुलिसकर्मी और अधिकारी फरियादी के प्रमुख सचिव के पास पहुंचने से पूर्व उसकी समस्या का फीडबैक ले रहे थे। सब कुछ बड़े ही सलीके से हो रहा था। इसी दौरान अधिवक्ता बीके पाल किसी बात पर सीडीओ सुनील कुमार वर्मा से उलझ गए। डीएम ने स्थिति संभाली। 



भू-माफिया पर कार्रवाई नहीं बता पाए अधिकारी 
प्रमुख सचिव राजस्व रजनीश दूबे ने डीएम योगेश्वर राम मिश्रा और एसएसपी आरके भारद्वाज से भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछा। टॉप थ्री से लेकर टॉप टेन के नाम और उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी ली। एसडीएम सदर से पूछा गया तो वह कार्रवाई के बारे में नहीं बता पाए।

प्रमुख सचिव ने डीएम और और एसएसपी से भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। कहा, कार्रवाई के दौरान मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जरूरत पड़े तो तत्काल वैसा किया जाए। 
 

महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Irrigation Department engineer suspanded by Chief Secretary (Revenue)
प्रमुख सचिव (राजस्व) रजनीश दूबे - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम चार बजे तक जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा का निरीक्षण कर प्रमुख सचिव (राजस्व) रजनीश दूबे ने ऑक्सीजन सप्लाई सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की हालत जानी। अधिकारियों के साथ बैठक की।  

खामियों पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। वार्डों का दौरा कर मरीजों से बातचीत की। कुछ मरीजों ने नाश्ता न मिलने की शिकायत की। इस पर एसआईसी को निर्देश दिया कि नियमित नाश्ता-भोजन की मॉनीटरिंग सुनिश्चित कराएं।

इस दौरान अस्पताल का सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम चेक कराया तो दो पाइप में एक से गैस ही नहीं निकली। गैस आपूर्ति रजिस्टर भी अपडेट नहीं मिला। कई जगह खिड़कियां टूटी होने पर प्रमुख अधीक्षिका को इन्हें दुरुस्त कराने की हिदायत दी। बिना किसी सूचना के अनुपस्थित एक चिकित्सक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। 

इन बिंदुओं पर दिए निर्देश 
0 फरवरी 2018 तक हर हाल में बन जाए महिला अस्पताल परिसर में 100 बेड का नया अस्पताल
0 मरीजों से इलाज, जांच के नाम पर धनउगाही की शिकायत मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई हो 
0 पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू कराएं। चिकित्सकों को मुक्त रखा जाए
0 महिला अस्पताल में जो दवाएं मानक के अनुसार नहीं हैं, उन्हें मंगवाया जाए
0 महिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में जल्द उपलब्ध कराई जाएगी डायलिसिस और वेंटिलेटर सुविधा
0 मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में लगवाया जाएगा डी फ्रीजर

कथा सम्राट के गांव की गलियों में अंधेरा देख प्रमुख सचिव हैरान

Irrigation Department engineer suspanded by Chief Secretary (Revenue)
प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. रजनीश दुबे - फोटो : अमर उजाला
कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के गांव की सड़कों और गलियों में गुरुवार की रात अंधेरा देखकर प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. रजनीश दुबे हैरान हो गए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि किसने-किसने ईदगाह पढ़ी है? हामिद के चिमटे का महत्व क्या आप जानते हैं? लमही में स्ट्रीट लाइट का महत्व चिमटे जितना ही है। यह हिंदू-मुसलमान सबका गांव हैं। सद्भाव की मिसाल वाले इस गांव को आदर्श गांव बनाना है।

जिलाधिकारी के आग्रह पर इस गांव में आया हूं। उन्होंने गांव में दिसंबर तक सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली स्ट्रीट लाइट लगाने और लमही को आदर्श गांव बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को इसे गोद लेने का निर्देश दिया।

 बुधवार शाम उन्होंने चौपाल की शुरूआत बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के साथ की। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को चौपाल में आईं बिजली, पेंशन, पट्टा, शौचालय, आवास और राशनकार्ड की गड़बड़ियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

ग्राम सभा में चिन्हित 19 कुपोषित बच्चों का इलाज कराकर कुपोषण मुक्त करने का निर्देश दिया।  इसके साथ ही 23 अगस्त को कैंप लगाकर अधिकारियों को मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। चौपाल में महिलाओं और ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा।  

तनवीर को नवोदय में दाखिल कराने का निर्देश
 प्राथमिक शिक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होंने जब बच्चों से अंग्रेजी में सवाल किए और गिनती व पहाड़ा पूछा तो बच्चे जवाब नहीं दे सके। एक छोटी बच्ची ने चार का पहाड़ा सुनाया तो प्रमुख सचिव ने उसे इनाम दिया। एक बच्चे तनवीर ने 13 का पहाड़ा सुनाया तो डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने कक्षा छह में उसका दाखिला नवोदय में कराने का निर्देश दिया। 

विद्यालयों को गोद लेने का निर्देश
उन्होंने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को लमही व बनवारीपुर के प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेने के साथ ही बच्चों की लर्निंग स्किल सुधारने के लिए खुद क्लास लेने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालयों में बच्चों के जन्मदिन पर प्रीतिभोज कराने का निर्देश दिया। इसमें अभिभावकों के सहयोग करने की भी बात कही। 
 
अधिकारी नहीं दे सके जवाब
गांव में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जब जानकारी मांगी तो बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी जवाब नहीं दे सके। प्रमुख सचिव ने पूछा कि 2016-17 में केवल कच्चा कार्य कराया गया है। गांव में अब तक कोई पक्का कार्य क्यों नहीं हुआ? इस पर जिम्मेदार अधिकारी बगलें झांकने लगे। उन्होंने सीडीओ को इस मामले को संज्ञान में लेने और जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed