{"_id":"69060ea179b6dfc752032408","slug":"iris-verification-of-farmers-will-be-done-for-purchase-of-paddy-in-varanasi-2025-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: किसान अंगूठा नहीं आंखें दिखाकर करेंगे धान की बिक्री, लेखपाल अपनी आईडी से ही करेंगे सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किसान अंगूठा नहीं आंखें दिखाकर करेंगे धान की बिक्री, लेखपाल अपनी आईडी से ही करेंगे सत्यापन
Sat, 01 Nov 2025 07:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 01 Nov 2025 07:14 PM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद एक अक्तूबर से ही शुरू है। जबकि एक नवंबर से अगले साल 28 फरवरी तक धान खरीद होगी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि धान खरीद के लिए 570 किसानों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
किसान
- फोटो : AI Image- Freepik
विस्तार
धान की खरीद शनिवार से शुरू हो गई है। किसानों को अब अंगूठा नहीं आंखें (आईरिस वेरिफिकेशन) दिखानी होगी। इसी से सत्यापन करने के बाद ही उनके धान की खरीद होगी। वहीं, इस बार गाटा के सभी किसानों को खरीद के लिए पंजीकरण कराना होगा। अगर बटाईदार बिक्री करेंगे तो किसान को इसके लिए शपथ पत्र देना होगा। जिले में खरीद के लिए 35 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद एक अक्तूबर से ही शुरू है। जबकि एक नवंबर से अगले साल 28 फरवरी तक धान खरीद होगी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि धान खरीद के लिए 570 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। खरीद का लक्ष्य 38 हजार मीट्रिक टन है। सामान्य धान की एमएसपी दर 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड की 2389 रुपये है। मड़ाई और ढुलाई के लिए प्रति क्विंटल 20 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ किसानों के हाथों के अंगूठा मशीन पर नहीं लेता था, इसलिए उनकी आंखों से सत्यापन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये हुए हैं बदलाव
किसानों का अंगूठा की जगह अब आंखों से सत्यापन, एक गाटा के सभी किसानों का पंजीकरण, क्रय केंद्र से राइस मीलों तक धान ले जाने वाले वाहनों की जीपीएस से निगरानी, किसान पंजीयन का सत्यापन अब लेखपाल की आईडी से भी होगी। डिजिटल क्राॅप सर्वे से अब खरीद पोर्टल भी जुड़ गया है।
खरीद के लिए इन नियमों को करना होगा पालन
ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लेखपाल, तहसीलदार, एसडीएम से सत्यापन होगा। किसानों के मोबाइल पर सत्यापन पूर्ण होने का मेसेज आएगा। चकबंदी वाले गांवों के किसानों का सत्यापन चकबंदी अधिकारी करेंगे। क्रय केंद्र पर ई-पाॅप मशीन से खरीद होगी। खरीद के किसानों को पर्ची मिलेगी। उनके खाते में 48 घंटे में पीएफएमएस से राशि चली जाएगी।
खरीद के लिए इन नियमों को करना होगा पालन
ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लेखपाल, तहसीलदार, एसडीएम से सत्यापन होगा। किसानों के मोबाइल पर सत्यापन पूर्ण होने का मेसेज आएगा। चकबंदी वाले गांवों के किसानों का सत्यापन चकबंदी अधिकारी करेंगे। क्रय केंद्र पर ई-पाॅप मशीन से खरीद होगी। खरीद के किसानों को पर्ची मिलेगी। उनके खाते में 48 घंटे में पीएफएमएस से राशि चली जाएगी।