फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC special package visit four Jyotirlingas at cost of only 15 thousand swadesh darshan train

IRCTC दे रहा विशेष पैकेज: सिर्फ 15 हजार के खर्च में चार ज्योतिर्लिंग घूमने का मौका, गोरखपुर से चलेगी ट्रेन

Thu, 06 Oct 2022 10:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म) ने स्वदेश दर्शन पर्यटन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ एवं नागेेश्वर ज्योतिर्लिंग और द्वारिकाधीश मंदिर व भेंट द्वारिका के दर्शन कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
IRCTC special package visit four Jyotirlingas at  cost of only 15 thousand swadesh darshan train
भारतीय रेल - फोटो : Social media

विस्तार

आपके मन में भी देशभर में फैले ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की इच्छा हो रही है लेकिन बजट कम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आईआरसीटी आपके लिए लेकर आया है कम खर्च में बेहतरीन टूर पैकेज।  मात्र 15 हजार के पैकेज में चार ज्योतिर्लिंग का दर्शन होगा। इसके लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म) ने स्वदेश दर्शन पर्यटन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें यात्रियों को विशेष पैकेज के तहत सेवाएं मिलेंगी। यह पैकेज आठ दिन और सात रात का होगा।

विज्ञापन


15 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक स्वदेश दर्शन पर्यटन ट्रेन के लिए 15 हजार 150 रुपये का विशेष पैकेज दिया गया है। इसके तहत ओंकारेेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ एवं नागेेश्वर ज्योतिर्लिंग और द्वारिकाधीश मंदिर व भेंट द्वारिका के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा यात्री द्वारिका स्थित शिवराजपुर के समुद्री किनारा का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


ईएमआई की भी मिलेगी सुविधा
गोरखपुर से यह ट्रेन 15 अक्तूबर को रवाना होगी। जो सुबह 6 बजे के करीब वाराणसी जंक्शन पर आएगी। 15 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम,  लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर ठहराव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा के इच्छुक लोग वेबसाइट और टोल फ्री नंबर से पूरी जानकारी ले सकते हैं। पैकेज को यात्री चाहे तो मासिक किस्त में भी अदा कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित बैंक से उन्हें ईएमआई की भी सुविधा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed