फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC Only vegetarian food will available on trains and railway stations till month of Sawan,

IRCTC: सावन माह तक ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर मिलेगा सिर्फ शाकाहारी खाना, मेन्यू से नॉन वेज गायब

Sun, 02 Jul 2023 06:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Jul 2023 06:04 PM IST
सार

सावन माह के दौरान रेल यात्रियों को ट्रेनों के पेंट्रीकार में नॉनवेज नहीं मिलेगा। वाराणसी कैंट से होकर बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में नॉनवेज को सावन माह तक प्रतिबंध किया जा रहा है।

विज्ञापन
IRCTC Only vegetarian food will available on trains and railway stations till month of Sawan,
ट्रेन में मिलने वाला खाना (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सावन का पावन महीना चार जुलाई से शुरू होने वाला है। इस बार सावन दो माह का होगा। इसे लेकर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने बड़ा फैसला लिया है। पूरे सावन आईआरसीटीसी के फूड स्टॉलों और ट्रेनों में नॉनवेज खाना नहीं मिलेगा। मतलब जबतक सावन चलेगा तबतक ट्रेनों में सिर्फ शाकाहारी खाना ही मिलेगा।

विज्ञापन


वाराणसी कैंट से होकर बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में नॉनवेज खाना सावन माह तक प्रतिबंध किया जा रहा है। आईआरसीटीसी लखनऊ की ओर से जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। वहीं, बिहार के भागलपुर स्टेशन पर आईआरसीटीसी ने ट्रेनों और स्टेशन पर नॉनवेज पर पूरे सावन माह तक प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने की सावन की तैयारियों की समीक्षा, कांवरियों को मिलेगी बेहतर व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे सावन बनारस में बाबा के भक्तों की भीड़

वाराणसी में कांवरियों और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। कैंट और बनारस स्टेशन, वाराणसी सिटी स्टेशन पर यात्रियों की सावन माह तक भीड़ जमी रहती है। वहीं, वाराणसी से बिहार होते हुए झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम को जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है।

IRCTC Only vegetarian food will available on trains and railway stations till month of Sawan,
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

सावन माह तक बिहार व झारखंड को जाने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़ को देखते हुए यात्रियों को सात्विक भोजन परोसने की आईआरसीटीसी ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार सावन दो माह का है तो आईआरसीटीसी ने स्टेशन पर फूड प्लाजा और ट्रेनों के पेंट्रीकार में शाकाहारी भोजन बनाने का निर्देश जारी किया है। आईआरसीटीसी लखनऊ के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों में मांसाहारी भोजन नहीं मिलेगा। यात्रियों को शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। इसके साथ ही ट्रेनों में फलाहार की भी व्यवस्था होगी।

इस बार 58 दिन का होगा सावन का महीना

चार जुलाई 2023 से इस साल सावन का महीना शुरू हो रहा है जो कि 31 अगस्त 2023 तक चलेगा। इस बार सावन का महीना पूरे 58 दिन का होगा। 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ेगा और 28 अगस्त को सावन का 8वां और आखिरी सोमवार आएगा। सावन में वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के भक्तों का रेला उमड़ता है। हर सोमवार को काशी विश्वनाथ के अलावा अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed