फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC indian railway news Fresh food will be available from tomorrow in pantrycar trains service was closed since Corona crisis

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: पहले से तय पेंट्रीकार वाली ट्रेनों में कल से मिलेगा गर्मागर्म खाना, कोरोना काल से बंद थी ये सेवा

Mon, 14 Feb 2022 10:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Feb 2022 10:31 AM IST
सार

ट्रेनों में कोरोना काल से बंद पेंट्रीकार में पके हुए भोजन की सुविधा 15 फरवरी से मिलने लगेगी। वाराणसी कैंट और बनारस से संचालित होने वाली चार ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
IRCTC indian railway news  Fresh food will be available from tomorrow in pantrycar trains service was closed since Corona crisis
ट्रेनों में शुरू हो रही है पेंट्रीकार की सुविधा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रा के दौरान वह गर्मागर्म खाने का आनंद ले सकेंगे। आईआरसीटीसी के माध्यम से यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी। अब तक यात्रियों को पैक्ड फूड ही मिल पा रहा था। ट्रेनों में कोरोना काल से बंद पेंट्रीकार में पके हुए भोजन की सुविधा 15 फरवरी से मिलने लगेगी।

विज्ञापन


पहले से निर्धारित पेंट्रीकार की सुविधा वाली सभी ट्रेनों में गर्मागर्म भोजन यात्रियों को परोसा जाएगा।  वाराणसी कैंट और बनारस से संचालित होने वाली चार ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा शुरू की जा रही है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, काशी महाकाल एक्सप्रेस और महामना एक्सप्रेस के यात्रियों को अब ट्रेन के अंदर ही बना हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं वाराणसी से गुजरने वाली ताप्तीगंगा, निलांचल, पंजाब मेल जैसी ट्रेनों के अलावा भी अन्य ट्रेनों में यह सेवा शुरू होगी।


यात्री सुविधाएं बहाल कर रहा रेलवे
कोरोना महामारी के चलते ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा बंद कर दी गई थी। यात्रियों को सिर्फ पैक्ड फूड ही उपलब्ध कराया जा रहा था।

मगर, कोरोना को लेकर स्थिति लगभग सामान्य होती जा रही है। ऐसे में रेलवे भी अपनी सुविधाएं बहाल करता जा रहा है। कोरोना काल में बंद हुईं अधिकांश ट्रेनों का संचालन होने लगा है। अब लंबी दूरी वाली ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा भी बहाल कर दी गई है। 

आईआरसीटीसी दिल्ली के जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि दिसंबर में इसे शुरू किया गया, जो 15 फरवरी तक निर्धरित पेंट्रीकार ट्रेनों में पूरी तरह किए जाने का प्रयास है। अभी 80 फीसदी ट्रेनों में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed