{"_id":"612b6d068ebc3e7a18371c92","slug":"irctc-indiaan-railway-news-bharat-darshan-special-train-will-run-again-seven-jyotirlingas-and-statue-of-unity-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IRCTC: फिर चलेगी भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन, सात ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का कराएगी दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IRCTC: फिर चलेगी भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन, सात ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का कराएगी दीदार
Sun, 29 Aug 2021 04:48 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 29 Aug 2021 04:48 PM IST
सार
भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन 16 से 28 अक्टूबर के लिए बुक की जाएगी। पैकेज में 12 रात और 13 दिनों का यह सफर 12,285 रुपये में दिया जाएगा, इसमें यात्रियों के लिए नाश्ते के साथ दोपहर और रात का भोजन भी रहेगा।
विज्ञापन
भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआरसीटीसी ने 24 अगस्त को चलाई गई भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन की सफलता के बाद एक और ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे यात्री सात ज्योतिर्लिंगों के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार कर सकेंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद शंकर पांडेय ने बताया कि यह विशेष ट्रेन 16 से 28 अक्टूबर के लिए बुक की जाएगी। पैकेज में 12 रात और 13 दिनों का यह सफर 12,285 रुपये में दिया जाएगा, इसमें यात्रियों के लिए नाश्ते के साथ दोपहर और रात का भोजन भी रहेगा। यात्रियों के लिए ट्रेन में स्लीपर श्रेणी की सीटों को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन ओम कालेश्वर, उज्जैन, वडोदरा, सोमनाथ, द्वारका, लागेश्वर, अहमदाबाद, भीमाशंकर, ग्रीश्लेश्वर, परली वैजनाथ, त्रयंबकेश्वर जाएगी। इसकी बुकिंग वाराणसी समेत गोरखपुर, देवरिया सदर, बेलथरा रोड मऊ, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी स्टेशन से कराई जा सकेगी। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद शंकर पांडेय ने कहा कि भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन की बुकिंग वेबसाइट पर की जा रही है। पैकेज के हिसाब से सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ ठहरने का भी इंतजाम
भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को पैकेज में शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ठहरने का भी उत्तम प्रबंध होगा। इसके साथ ही लोकल यात्रा के लिए बस आदि की भी व्यवस्था कराई जाएगी। स्थानीय आईआरसीटीसी के सदस्य समय-समय पर यात्रियों की सुविधाओं की निगरानी करेंगे।