फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC Facilities of five star hotel will be available at Varanasi Cantt station executive lounge is waiting for inauguration

आईआरसीटीसी: वाराणसी कैंट स्टेशन पर मिलेंगी पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं, एग्जीक्यूटिव लाउंज बन कर तैयार

Fri, 20 Aug 2021 10:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Aug 2021 10:26 AM IST
सार

एग्जीक्यूटिव लाउंज में काशी की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और सारनाथ सहित अन्य प्राचीन मंदिरों को देखा जा सकेगा। यहां बैठने के लिए यात्रियों को शुल्क देना होगा, जिसका निर्धारण उद्घाटन से पूर्व कर लिया लिया जाएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Facilities of five star hotel will be available at Varanasi Cantt station  executive lounge is waiting for  inauguration
कैंट रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज बन कर तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काशी की झलक से युक्त जल्द एग्जीक्यूटिव लाउंज की सौगात मिलने वाली है। आईआरसीटीसी की ओर से बृहस्पतिवार को इसके फीचर जारी किए। इस लाउंज में यात्रियों को पांच सितारा होटल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। वाई-फाई सुविधाओं से लैस होने के साथ यहां न्यूज पेपर व मैगजीन, खाने-पीने के लिए वीवीआईपी रेस्टूरेंट, अत्याधुनिक वॉश रूम और टीवी की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


लाउंज में काशी की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और सारनाथ सहित अन्य प्राचीन मंदिरों को देखा जा सकेगा। यहां बैठने के लिए यात्रियों को शुल्क देना होगा, जिसका निर्धारण उद्घाटन से पूर्व कर लिया लिया जाएगा।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद शंकर पांडेय ने बताया की स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज का काम पूरा हो गया है। जल्द ही यात्रियों के खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed