फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   IPS Officers transferred in UP superintendents of Police of these districts of Purvanchal changed

यूपी में अफसरों का तबादला, पूर्वांचल के इन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए

Tue, 01 Dec 2020 07:54 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 01 Dec 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
IPS Officers transferred in UP superintendents of Police of these districts of Purvanchal changed
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी के 43 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। इनमें कई जिलों के एसपी और एसएसपी का स्थानांतरण हुआ। इन तबादलों की सूची में पूर्वांचल के तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक के नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि विधान परिषद चुनाव का मतदान समाप्त होते ही यूपी में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के भी स्थानांतरण हुए। इनमें 43 अफसरों के नाम शामिल हैं। पूर्वांचल की बात करें तो चंदौली, सोनभद्र और बलिया के एसपी का स्थानांतरण हुआ है। चंदौली एसपी हेमंत कुटियाल बने एसपी बलरामपुर। वहीं अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट अमित कुमार को एसपी चंदौली बनाया गया। 
विज्ञापन

इसके अलावा एसपी अमरोहा विपिन टाडा को एसपी बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसपी कन्नौज अमरेंद्र प्रसाद सिंह को एसपी सोनभद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वाराणसी की एसपी सुरक्षा सुकीर्ति माधव को एसपी शामली बनाया गया और आदित्य लांगेह को एसपी सुरक्षा वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed