{"_id":"6729fe23707f7ef9190ad7d7","slug":"iphone-and-other-valuables-missing-from-train-recovered-passenger-thanked-grp-in-varanasi-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझदारी आई काम : ट्रेन से गायब IPhone व अन्य कीमती सामान मिले वापस, यात्री ने GRP को बोला थैंक्स, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझदारी आई काम : ट्रेन से गायब IPhone व अन्य कीमती सामान मिले वापस, यात्री ने GRP को बोला थैंक्स, पढ़ें मामला
Tue, 05 Nov 2024 04:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:44 PM IST
सार
Varanasi News : जीआरपी ने यात्री के सहयोगी को आईफोन और अन्य सामान वापस कर दिए। यात्री ने समझदारी दिखाते हुए त्वरित तौर पर आईआरसीटीसी पर शिकायत दर्ज करा दी थी। इसके बाद टीम ने सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
राजेश मद्धेशिया को सामान वापस करती जीआरपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में बीती रात की सूरत से चढ़ा यात्री वाराणसी और मुगलसराय के बीच सफर कर रहा था तभी उसका बैग गायब हो गया। यात्री ने तत्काल आईआरसीटीसी के नम्बर पर कम्प्लेन र्ज कराई। उसके कुछ घंटे बाद ही एक अन्य महिला के माध्यम से जीआरपी काशी से कॉल आया। तब तक वह यात्री पटना पहुंच चुका था।
विज्ञापन
ऐसे में यात्री ने अपने मित्र जो कि मद्धेशिया वैश्य समाज के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत शाह को फोन करके मदद की गुहार लगाई। मंगलवार की सुबह सात बजे वाराणसी के रोटेरियन राजेश मद्धेशिया को उन्होंने फोन कर सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
इसके बाद राजेश ने काशी स्टेशन के जीआरपी चौकी पर पहुंच कर यात्री का बैग तथा उसमें रखें दोनों मोबाइल और नगद के अलावा चांदी के जेवर और कलाई घड़ी सब कुछ दिलाने वाले चौकी प्रभारी जीआरपी काशी उप निरीक्षक दिवाकर पांडे के साथ कांस्टेबल रामेश्वर राम और आरपीएफ पोस्ट काशी के जगदीश प्रसाद बहुगुणा का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन