बलिया ट्रैफिक पुलिस कारनामा! बाइक चालक का काट दिया सीट बेल्ट न लगाने का चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले की ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसा कारनामा किया है कि वाहन मालिक के साथ ही इसकी जानकारी जिसे भी हो रही है वह हैरान हो जा रहा है। जिस नंबर की गाड़ी को लेकर सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान काटा गया है, वह चारपहिया नहीं बल्कि बाइक है।
यही नहीं वाहन स्वामी का दावा है कि वह पिछले दो माह से बाइक लेकर शहर गया ही नहीं तो आखिर चालान कब काट दिया गया।पकड़ी इलाके के मंगलदेव सिंह कुशवाहा प्राइवेट शिक्षक हैं। वह प्रतिदिन बाइक से घर से कुछ दूरी पर स्थित विद्यालय में पढ़ाने जाते हैं। इस बीच शहर की ट्रैफिक पुलिस की ओर से उनकी बाइक का ई-चालान भेज दिया गया।
ये चालान तीस नवंबर 2019 को काटा गया। इसमें वाहन का नंबर यूपी 60 वाई / 2381 दर्ज किया गया है। मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज मिलने के बाद मंगलदेव परेशान हो गए। मैसेज के अनुसार उन्होंने वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाया था, इसलिए 3500 रुपये का चालान काटा गया था।
मंगलदेव का कहना है कि जिस डेट में चालान काटा गया है वे घर से निकले ही नहीं। यही नहीं केवल शहर में जाने वाले वाहनों का ई चालान काटा जा रहा है। वे तो पिछले दो माह से शहर की ओर गए ही नहीं हैं तो फिर उनकी बाइक शहर क्या स्वयं घुमने चली गई थी। मंगलदेव का कहना था कि वे मामले की शिकायत को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों से मिलेंगे।