फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investment of 37,531 Crore in Varanasi Division; 91,000 Youths to Get Employment

Varanasi News: वाराणसी मंडल में 37,531 करोड़ का निवेश, 91 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 11 May 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Investment of 37,531 Crore in Varanasi Division; 91,000 Youths to Get Employment
वाराणसी। कभी पिछड़ेपन और पलायन के लिए पहचाना जाने वाला पूर्वांचल अब अर्थव्यवस्था का नया ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। वाराणसी मंडल (वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली) में 873 निवेशकों ने 37,531.78 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए हैं, जिससे भविष्य में लगभग 91,199 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। संयुक्त आयुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि मंडल में 6,021.276 करोड़ रुपये के निवेश वाली 259 औद्योगिक इकाइयां पहले ही चालू (ऑपरेशनल) हो चुकी हैं। इन सक्रिय इकाइयों के माध्यम से 14,842 लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल चुका है। विशेष रूप से वाराणसी में होटल इंडस्ट्री निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है, जहां जीबीसी 5 के तहत 22,914 करोड़ रुपये की 203 नई परियोजनाओं की शुरुआत होने जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed