फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation report given twelve days ago, no action has been taken till now

Varanasi News: फर्जी इंटर्न का मामला बारह दिन पहले दी जांच रिपोर्ट, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Investigation report given twelve days ago, no action has been taken till now
बीएचयू अस्पताल में फर्जी इंटर्न कीड्यूटी करने के मामले में पहली जांच समिति ने बारह दिन पहले 24 जनवरी को ही रिपोर्ट आईएमएस निदेशक को सौंप दी है। अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में जहां इस घटना के लिए अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया है, वहीं डॉक्टरों (एमबीबीएस इंटर्न) को भी दोषी बताया है।
विज्ञापन

अस्पताल की इमरजेंसी के साथ ही एमसीएच विंग, ट्रामा सेंटर में अपनी जगह दूसरों से ड्यूटी कराने के मामले में आरोपी डॉ. शुभम, डॉ. नितिन, डॉ. सौमिक डे, डॉ. कृति अरोड़ा और तीन फर्जी इंटर्न अभिषेक, मोहित और प्रीति चौहान पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज है। इस पर ट्रामा सेंटर के पूर्व प्रभारी प्रो. संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने वीडियो फुटेज, ड्यूटी से संबंधित कागजातों की मामले की गहनता से जांच की। समिति के सामने डॉक्टरों ने लिखित जवाब में अपनी गलती मानी थी। इस बीच 24 जनवरी को ही प्रो. संजीव गुप्ता ने आईएमएस निदेशक को अपनी रिपोर्ट दे दी है। अब सभी की नजरें रिपोर्ट के आधार पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दूसरी जांच समिति की रिपोर्ट का है इंतजार
आईएमएस निदेशक की ओर से पहली समिति के गठन के बाद बीएचयू अस्पताल के एमएस की ओर से प्रो. संजय गुप्ता की अध्यक्षता में दूसरी समिति गठित की गई है। इस समिति की जांच तो पूरी हो चुकी हैं, अभी रिपोर्ट एमएस को नहीं दी गई है। प्रो. संजय वाली समिति ने भी डॉक्टरों का बयान दर्ज किया, इससे जुड़े साक्ष्यों को देखा है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह बुधवार तक जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed