फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation into death of college Owner transferred to CBCID Prayagraj unit

Varanasi: कॉलेज प्रबंधक की मौत की जांच CBCID प्रयागराज यूनिट को ट्रांसफर, परिजनों ने लगाए थे मिलीभगत के आरोप

Mon, 22 May 2023 09:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 May 2023 09:40 AM IST
सार

वाराणसी के कबीरचौरा क्षेत्र निवासी डॉ. शशिकांत सिंह पीजी कॉलेज के प्रबंधक  विभूति भूषण सिंह 10 फरवरी 2022 को कार से कचहरी जा रहे थे। पुलिस लाइन के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Investigation into death of college Owner transferred to CBCID Prayagraj unit
- फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के डॉ. शशिकांत सिंह पीजी कॉलेज के प्रबंधक रहे विभूति भूषण सिंह की मौत की जांच सीबीसीआईडी की वाराणसी यूनिट से प्रयागराज इकाई को ट्रांसफर कर दी गई। विभूति भूषण सिंह के परिजनों ने सीबीसीआईडी के डीजी से वाराणसी के जांच अधिकारियों की जांच पर अविश्वास जताया था। आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


कबीरचौरा क्षेत्र निवासी विभूति भूषण सिंह 10 फरवरी 2022 को कार से कचहरी जा रहे थे। पुलिस लाइन के समीप एक कार से उनकी कार की टक्कर हो गई थी। घटनास्थल पर ही विभूति भूषण की मौत हो गई थी। इस संबंध में विभूति भूषण के भाई कीर्ति भूषण सिंह ने कैंट थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को दिया क्लीन चिट

उनका आरोप था कि चौबेपुर क्षेत्र के एक कॉलेज के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने पुरानी रंजिश में उनके भाई की हत्या की साजिश रची थी। हत्या की साजिश में अजय के अलावा उसकी पत्नी सीमा, बेटा पार्थ, भाई विनोद, चचेरा भाई अवनीश और नौकर पीयूष शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शिक्षिका की मौत के बाद फर्जी तरीके से मृतक आश्रित बन पाई नौकरी, पिता-पुत्र पर मुकदमा

हालांकि, कैंट थाने की पुलिस ने अपनी जांच में विभूति भूषण सिंह की मौत को हादसा करार देते हुए आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी। परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए शासन से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर शासन ने सीबीसीआईडी को जांच सौंप दी थी।

विभूति भूषण सिंह की बहन श्वेता सिंह ने बताया कि सीबीसीआईडी को जांच सौंपी गई तो जांच अधिकारी के साथ ही उनके उच्चाधिकारी का रवैया भी ठीक नहीं प्रतीत हुआ। आरोपियों से मिलीभगत के पुख्ता साक्ष्य मिलने पर सीबीसीआईडी के डीजी से शिकायत की गई। इस पर जांच प्रयागराज यूनिट ट्रांसफर की गई। जांच से जुड़े अधिकारी का तबादला कर दिया गया। श्वेता सिंह ने कहा कि मुकदमे के आरोपियों को प्रदेश के सत्ताधारी दल के कुछेक प्रभावशाली नेता संरक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed