{"_id":"5c756405bdec22736c04d945","slug":"international-wrestler-narsingh-meet-martyred-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से खेल संबंध तोड़ने पड़ें तो मंजूर है, देश सर्वोपरि : नरसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से खेल संबंध तोड़ने पड़ें तो मंजूर है, देश सर्वोपरि : नरसिंह
Tue, 26 Feb 2019 09:36 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
नरसिंह यादव रमेश यादव के परिजनों से मिले
- फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए यदि पाकिस्तान से खेल संबंध तोड़ने पड़ें तो हमें मंजूर है। हम ही नहीं, सभी खिलाड़ी यही चाहते हैं कि पहले देश रक्षा और उसके बाद खेल संबंध।
विज्ञापन
नरसिंह सोमवार को चंदौली जिले के गांव बहादुरपुर में शहीद सीआरपीएफ जवान अवधेश यादव और वाराणसी के गांव तोफापुर में शहीद रमेश यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। नरसिंह सोमवार को रमेश यादव के घर तोफापुर पहुंचे और शहीद के पिता श्याम नारायण यादव को 25 हजार का चेक सौंपा।
विज्ञापन
शहीद की पत्नी रेनू का हाल जानना चाहा तो परिजन उन्हें लेकर आए। रेनू के करुण क्रंदन से नरसिंह की आंखें भी नम हो गईं। नरसिंह ने कहा- मेरी सरकार से मांग है कि शहीदों के परिजनों की हर संभव मदद करें। इससे पहले वह चंदौली के शहीद अवधेश यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
वहां उन्होंने शहीद के पिता हरिकेश यादव से मुलाकात की और 25 हजार का चेक दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में जिन जवानों ने जान गंवाई है, उनकी शहादत को सरकार जाया न होने दे। अब समय आ गया है कि कश्मीर ही नहीं, हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
